Connect with us

RATLAM

विधानसभा के बूथ प्रबंधन कार्य को और बेहतर करें – प्रदीप उपाध्याय ‘गांव चलो अभियान’ को लेकर सूरजमल जैन मण्डल की कामकाजी बैठक संपन्न

Published

on

विधानसभा के बूथ प्रबंधन कार्य को और बेहतर करें – प्रदीप उपाध्याय
‘गांव चलो अभियान’ को लेकर सूरजमल जैन मण्डल की कामकाजी बैठक संपन्न


रतलाम, 01 फरवरी।
 भारतीय जनता पार्टी के ‘‘गांव चलो अभियान’’ को लेकर सूरजमल जैन मंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने मार्गदर्शन दिया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने की। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री उपाध्याय का स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद मंडल की पहली बैठक में उपस्थित होने का अवसर मिला है। आज की यह कामकाजी बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है। पार्टी के निर्देशानुसार हमें हर बूथ पर 24 घंटे बिताना है। कमजोर बूथ पर वरिष्ठ कार्यकर्ता जाएंगे। हमें रात भी बूथ पर ही बिताना है। विधानसभा चुनाव में हमने जो बूथ प्रबंधन का काम किया था, उसी हिसाब से इस बार फिर और बेहतर काम करना है। इस बार हमें हारे हुए बूथों को भी जितना है, जिन्हे जीता था, वहां मतदान का प्रतिशत और अधिक बढ़ाना है। हितग्राहियों के साथ लाभार्थियों से संपर्क बढ़ाना है। शहर में इस कार्य के लिए पार्षदों की भी जवाबदारी तय की जानी है। इस कार्य में शहर में पार्षदों के साथ ही पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी सांसद विधायक सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार 51 की जगह 55% से बूथ को जीतने का लक्ष्य रखा है।
बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, मंडल प्रभारी लाल बहादुर पाटीदार, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरुलाल सोवनचा, सोशल मीडिया जिला संयोजक करण वशिष्ठ, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्रीकांत डोसी एवं कार्यक्रम संयोजक स्नेहिल उपाध्याय सहित मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी ने किया और आभार पीरुलाल सोवनचा ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!