Connect with us

RATLAM

शहर में दो नए फोरलेन के लिए पंद्रह करोड़ रूपए का प्रावधान – मंत्री चेतन्य काश्यप -बस स्टैंड से महू-नीमच फोरलेन बाईपास तक एवं ऊंकाला रोड गणेश मंदिर से सालाखेड़ी फोरलेन तक होगा फोरलेन निर्माण

Published

on

शहर में दो नए फोरलेन के लिए पंद्रह करोड़ रूपए का प्रावधान – मंत्री चेतन्य काश्यप
-बस स्टैंड से महू-नीमच फोरलेन बाईपास तक एवं ऊंकाला रोड गणेश मंदिर से सालाखेड़ी फोरलेन तक होगा फोरलेन निर्माण
रतलाम, 10 फरवरी।
 रतलाम शहर को नगर से महानगर बनाने के प्रयास लगातार जारी है। शहर में चारों तरफ अब फोरलेन सड़के होगी। विकास की इसी कड़ी में अब पंद्रह करोड़ रूपए की लागत से दो नए फोरलेन बनेंगे। इनमें एक फोरलेन महू रोड़ बस स्टैण्ड से महू-नीमच फोरलेन बाईपास तक एवं दूसरा ऊंकाला रोड गणेश मंदिर से सालाखेड़ी फोरलेन तक फोरलेन मार्ग का निर्माण होना है।
सूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि उक्त दोनों मार्गों के लिए द्वितीय अनुपूरक अनुमान 2023-24 में राशि आवंटन के प्रावधान किये गये है। इन सड़क निर्माण कार्यों को लोक निर्माण विभाग के अपरीक्षित मद के रूप में शामिल किया गया है। इसमें 1 हजार 110 लाख रूपए की लागत से 2.70 किलोमीटर लंबाई के महू नीमच मार्ग बस स्टैण्ड से महू-नीमच फोरलेन बाईपास तक फोरलेन मार्ग का निर्माण होगा। इसी प्रकार 390 लाख रूपये की लागत से 1.20 किलोमीटर लंबा ऊंकाला रोड गणेश मंदिर से सालाखेड़ी फोरलेन तक फोरलेन मार्ग का निर्माण होगा। इन दोनों ही कार्यों के लिए प्रतीक आवंटन राशि भी जारी हो गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 mins ago

रतलाम में हथियार लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार, मैग्जीन सहित तीन पिस्टल बरामद

झाबुआ21 mins ago

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रमाण पत्र भेंट किया

झाबुआ24 mins ago

छात्राओं की शिकायत पर हॉस्टल अधीक्षिका निलंबित+++++ प्राचार्य को नोटिस, छात्राओं की मांग अनुसार विज्ञान विषयों के लिए शिक्षकों का पैनल उपलब्ध रहेगा****** जनसुनवाई के दौरान 60 आवेदनो पर सुनवाई करते हुए निराकरण के संबधित अधिकारियों को दिए निर्देश !

झाबुआ30 mins ago

प्रशासन के 10 समाचार पीआरओ की कलम से -प्रशासन के 10 समाचार पीआरओ की कलम से –

झाबुआ39 mins ago

नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा वेतन समस्या को लेकर कलेक्टर एवं प्रभारी मंत्री को आवेदन दिया गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!