Connect with us

RATLAM

गौरव दिवस के रूप में मनाया रतलाम का स्थापना दिवस रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की आतिशबाजी

Published

on

गौरव दिवस के रूप में मनाया रतलाम का स्थापना दिवस
रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की आतिशबाजी
रतलाम। रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा 14 फरवरी (बसंत पंचमी) को रतलाम का स्थापना दिवस गौरव दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया गया। नगर निगम तिराहे स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आतिशबाजी की गई। मिठाई का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, नेता पक्ष श्री भगतसिंह भदौरिया, पूर्व अध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित एवं पूर्व महापौर श्री शैलेंद्र डागा के आतिथ्य में हुआ।
रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संस्थापक व संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने बताया बुधवार बसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना दिवस को नगर के गौरव दिवस के रुप में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत संयोजक शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव मंगल लोढ़ा आदि ने किया। अतिथियों सहित रतलाम स्थापना समिति सदस्यों ने रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आतीशबाजी की। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित, धर्मेंद्र व्यास, सपना त्रिपाठी, पार्षद हितेश कामरेड, रणजीत टांक, आयुषी सांकला, हीना मेहता, शबाना खान, जलज सांकला, पवन सोमानी, गौरव त्रिपाठी, राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट, करण वशिष्ठ, नगर निगम अधिकारी विकास सिंह सोलंकी, सुरेशचंद्र व्यास, एपी सिंह, राजेश पाटीदार, समिति के अनिल कटारिया, ललित दख,  विप्लव जैन, गौरव मूणत, महेंद्र मूणत, राकेश नाहर, गोपाल शर्मा, सुनील माली, सुशील सिलावट, राजेंद्र पाटीदार, देवशंकर पांडेय, अशोक जैन लाला, हार्दिक मेहता आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंगल लोढ़ा ने किया एवं आभार गोपाल शर्मा ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 mins ago

झाबुआ – सांसद गुमान सिंह डामोर एवं उनकी पत्नी सूरज डामोर ने किया मतदान ।

RATLAM13 hours ago

रतलाम शहर सहित जिले के मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए छाछ, लस्सी, पेयजल, केरी पना इत्यादि की व्यवस्था अधिकारियों तथा संस्थाओं की पहलमतदान केंद्र पर समुचित व्यवस्थाएं नहीं करने पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

RATLAM14 hours ago

पूर्ण उल्लास एवं उत्साह के साथ मतदान दल सामग्री लेकर मतदान केन्द्र पहुंचे****लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 जिले के 1297 मतदान केन्द्रों पर मतदान 13 मई को कलेक्टर श्री बाथम के निर्देशन में निर्विघ्न मतदान की तैयारी पूर्ण मतदान दल मतदान केन्द्रों पर पहुंचे****प्रदेश के 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 13 मई को रहेगा अवकाश सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान****आप लोकतंत्र के संरक्षक हैं, मतदान जरूर करें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने की मतदाताओं से अपील

RATLAM14 hours ago

लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान करें मतदाता कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने की अपी

झाबुआ21 hours ago

मदर्स डे पर स्पेशल….मेरी मां मेरे लिए रोल मॉडल ः –  ऐंजल गादीया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!