Connect with us

झाबुआ

प्रत्येक बूथ पर भाजपा की जीत ही लोकसभा की जीत का आधार – लोकसभा प्रभारी श्री भटनागर

Published

on

झाबुआ – हमें जो काम सौंपा गया है , उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करना है तभी हम स्वयं को और संगठन को संतोषजनक परिणाम दे सकते हैं। दायित्ववान कार्यकर्ताओं को योग्यता अनुरूप कार्य सौंपे गए हैं। मतदान केंद्र क्षैत्र का मुद्दा केवल उस क्षैत्र का मुद्दा नहीं बल्कि वो लोकसभा का मुद्दा है और उसके लिए पूरा संगठन समर्पित भाव से प्रमुखता देते हुए कार्य करता है। परिणामों की सर्वाधिक खुशी बूथ पर बैठने वाले कार्यकर्ताओं को होती है और हमारा प्रत्येक बूथ ही हमारी जीत का आधार है।

उक्त विचार भाजपा लोकसभा क्षैत्र झाबुआ रतलाम अलीराजपुर के लोकसभा प्रभारी श्री महेंद्र भटनागर ने लोकसभा प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में व्यक्त किए। गौरतलब है आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर लोकसभा केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया था। यहाँ लोकसभा प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक के पूर्व कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। उक्त जानकारी लोकसभा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार ने देते हुए बताया लोकसभा प्रभारी श्री भटनागर ने कहा हम सभी को टीमवर्क आधार पर कार्य करते हुए बूथ स्तर तक अपनी प्रभावी कार्य शैली का परिचय देना है। बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा विस्तारक श्री शिवनारायण पाटीदार ने कहा हमारा बूथ जीतना अपना – अपना गढ़ जीतने के समान है , इसलिए प्रत्येक बूथ स्तर पर विशेष ध्यान देना है। बूथ प्रभारी की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण होती है। वो जनता और संगठन के बीच ‘ सिक्कल ‘ के समान होता है। सिक्कल , बैलगाड़ी का वह महत्वपूर्ण अंग होता है जिस पर पूरी बैलगाड़ी का दारोमदार टिका होता है। इसके बिना बैलगाड़ी का सफल रूप से चलना मुश्किल होता है। श्री पाटीदार ने लोकसभा प्रबंधन समिति में नियुक्त प्रत्येक कार्यकर्ता को उसको सौंपे गए दायित्व से परिचित कराते हुए अपने दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वाह करने की बात करते हुए विस्तार से जानकारी दी।

इससे पूर्व लोकसभा संयोजक श्री किशोर शाह ने समिति के प्रत्येक दायित्ववान कार्यकर्ताओं को उनके चयन पर बधाई देते हुए उन्हें सौंपे गए दायित्व का महत्व बताया और कहा आप सब पर एक महती जिम्मेदारी है। इस लोकसभा चुनाव में हम सब टीमवर्क के रूप में भारतीय जनता पार्टी और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दृष्टिकोण अनुरूप परिणाम देंगे। आधुनिक और विकसित भारत के निर्माण में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्री कलसिंह भाबर ने कहा हम अपने कार्य से अपनी पहचान बनाते हुए संगठन के कार्य करते रहें , समय आने पर जनता और संगठन हमें महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चयनित कर लेता है। इस महत्वपूर्ण प्रबंधन समिति में आप सब का चयन अपने कार्यों के आधार पर ही हुआ है और आगामी दिनों में भी आप अपने कार्य आधारित सफलता के बल पर नयी पहचान बनाते हुए भाजपा और जनता में अपनी पहचान और अधिक बढ़ाएंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब सीमित समय बचा है और हमें अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ कार्य करके दिखाना है। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी ने कहा हमें अपना कार्य बूथ स्तर तक करके दिखाना है , अंतिम पायदान तक किए गए कार्य ही हमें अनुकूल परिणाम तक पहुंचाएंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भानु भूरिया ने प्रबंधन समिति के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र का कुशल प्रबंधक बताते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियो को आश्वस्त किया कि यह समिति आगामी चुनाव में संगठन को अनुकूल परिणाम देने के लिए अपनी संपूर्ण क्षमता का परिचय देगी। उन्होंने कहा भाजपा और मोदी जी के लक्ष्य को पाने के लिए जिले में बूथ स्तर तक कार्यकर्ता समर्पित रूप से कार्य कर रहे हैं । इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मणसिंह नायक , जिला महामंत्री श्री सोमसिंह सोलंकी , श्री गौरव खंडेलवाल , जिला उपाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र यादव , लोकसभा कार्यालय प्रभारी श्री ओमप्रकाश राय सहित प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक का संचालन लोकसभा कार्यालय प्रभारी श्री अजय पोरवाल ने किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!