Connect with us

झाबुआ

अखिल समाज सेवा दल का पद मनोनयन समारोह सम्पन्न
तीन वरिष्ठ सेवाभावियों का किया सम्मान

Published

on



  झाबुआ  अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत, केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्वयं सेवी संस्था अखिल समाज सेवा दल के राष्ट्रीय स्तर,प्रदेश एवं जिला स्तर के  पदाधिकारियों का पद मनोनयन समारोह स्थानीय बसंत कॉलोनी में स्थित गायत्री मंदिर के सभागृह में संपन्न हुआ     कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकेश दवे, एमएल फुलपगारै यशवंत सिंह पवार,जयेंद्र बैरागी,मनोज अरोरा पार्षद रेखा शर्मा,सुनील संघवी संजय जैन जगावत,सुधीर सिंह कुशवाह,अर्चना राठौर आदि उपस्थित थे !
     कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा पांच कन्याओं का विधिपूर्वक कन्या पूजन किया, पश्चात विनोद जी जायसवाल के द्वारा गायत्री मंत्र के पाठ के साथ कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया, साथ ही  संस्था के पदाधिकारियों ने  पुष्प गुच्च भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया
     सेवा भावियों का किया
      सम्मान
    अतिथियों के स्वागत के पश्चात संस्था द्वारा शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं वार्ड क्रमांक 10के पार्षद महेंद्र तिवारी, सेवाभावी चिकित्सक डॉ. विजय मेरावत एवं रास्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार आशीष पाण्डेय का साफा पहिनाकर, शाल व पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय सम्मान कर उनकी द्वारा की जा रही सेवा सबके लिए प्रेरणा प्रदान करे इन्हीं भावनाऔ के साथ उन्हें धन्यवाद ज्ञापित कर उनके द्वारा जनहित एवं जन सेवा के कार्य निरंतर हम सबके लिए आदर्श बने,आप सब हमारे मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते रहै, यह शुभ इच्छा प्रकट की व्यक्त कि गई सेवाभावी महानुभावों की और से अपने सम्मान के प्रति धन्यवाददेते हुए पार्षद महेंद्र तिवारी ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया ”          पद मनोनयन की घोषणा की
     कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल समाज सेवा दल के राष्ट्रीय महा सचिव विनोद नायक ने सर्वप्रथम संस्था के उद्देश्यों एवं कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हमारी यह संस्था भारत सरकार मैं एनजीओ के रूप में एक पंजीकृत संस्था है जो सर्व समाज के सभी हितों के लिए निस्वार्थ रूप से सेवा के कार्य निरंतर करती है विशेष रूप से हमारी संस्था ने देश की हर वर्ग महिलाओं को उनके  हकों अधिकारों के साथ उनके जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था सदैव अग्रणी रूप से कार्य भी कर रही है इसीलिए संस्था में 90% से अधिक पदाधिकारियों मैं मातृशक्ति का मनोनयन किया गया है आपने बताया कि 5 मार्च 2024 को जयपुर में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रस्ताव के अनुरूप राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक वर्षा नायक की सहमति से इस क्षेत्र के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं साहित्यकार यशवंत भंडारी को प्रमुख राष्ट्रीय सलाहकार मनोनीत किया साथ ही क्षेत्र कि वरिष्ठ महिला नेत्री श्रीमती शांति वसुनिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्रीमती अंजलि मोहनिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं एवं रजक समाज की प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष नगर की जानी-मानी समाज सेविका श्रीमती चेतना चौहान को प्रदेश का सचिव मनोनीत किया, इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार श्री यशवंत भंडारी के अनुरोध पर राष्ट्रीय महा सचिव विनोद नायक द्वारा अखिल समाज सेवा दल की जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की जिसमें अनीता जाखड़ जिला प्रभारी श्रीमती वंदना द्विजेंद्र व्यास उपाध्याय, रिंकू रनवाल महामंत्री भावना सेन सहमंत्री फतेहलाल वसुनिया  प्रदीप पंडिया,विनोद परमार को जिला कार्य समिति का सदस्य के साथ जिला कार्यकारिणी के व्यवस्थापक एवं मार्गदर्शक के रूप में गायत्री परिवार से जुड़े विनोद जी जायसवाल को मनोनीत किया,
   सेवा के क्षेत्र में आप निरंतर कार्य करेंगे
    बैठक में सभी विशिष्ट अतिथियों की ओर से डॉ लोकेश दवे ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि यहां जितने भी पदाधिकारों का मनोनयन हुआ है वें सब इस शहर में सामाजिक एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणीय एवं अनुभवी भी है, इनके नेतृत्व में इस संस्था को नई दिशा और दशा प्राप्त होगी,मैं सभी नव मनोनित पदाधिकारी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं
  सभी पदाधिकारी के मनोनयन की घोषणा के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी,एवं मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल एवं यशवंत भंडारी ने किया आभार नव मनोनीत जिला प्रभारी श्रीमती अनीता जाखड़ ने माना, कार्यक्रम के पश्चात सभी  की स्वल्पाहर व्यवस्था  की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती शांति वसुनिया की ओर से की गई!!

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!