Connect with us

झाबुआ

नवागत कलेक्टर नेहा मीना ने पदभार ग्रहण किया

कलेक्टर कार्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया

Published

on





            झाबुआ 11 मार्च, 2024। नवागत कलेक्टर नेहा मीना ने आज प्रातः पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
कलेक्टर नेहा मीना ने कलेक्टर कार्यालय के सामाजिक न्याय विभाग, जनसम्पर्क विभाग, राजस्व विभाग, महिला बाल विकास विभाग, रिकार्ड रूम, भू-अभिलेख, निर्वाचन शाखा, जिला कौषालय, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग आदि का निरिक्षण किया एवं जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्य के संबंध में चर्चा की। 
           इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर, अपर कलेक्टर श्री एस.एस मुजाल्दा, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्यनारायण दर्रो, संयुक्त कलेक्टर श्री अक्षयसिंह मरकाम, एसडीएम झाबुआ श्री हरिशंकर विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रीतिका पाटीदार एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!