Connect with us

झाबुआ

महिलाओं में निवेश प्रगतिमान देश’भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा परिचर्चा

Published

on

 

महिलाओं में निवेश प्रगतिमान देश’भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा परिचर्चा

आज महिलाओं ने विश्व स्तर पर अनेक क्षेत्रों में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए अपनी पकड़ मजबूत रखी है और अपने आप को अग्रणी साबित किया है ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई और केवल उपस्थिति ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता का लोहा भी मनवाया है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय स्त्री शक्ति झाबुआ शाखा ने एक परिचर्चा का आयोजन किया।

इस परिचर्चा में संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘‘महिलाओं में निवेश प्रगतिमान देश’ पर चर्चा की जाकर एक सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाया गया। परिचर्चा में भारती जी सोनी, अंजना जी मुवेल, डाॅ भायल जी, निधि जी ठाकुर ,प्रीति जी त्रिपाठी इत्यादि ने मुख्य वक्ता के रुप में भाग लिया। आरम्भ में भारतीय स्त्री शक्ति की मध्य प्रदेश इकाई की अध्यक्ष श्रीमती किरण जी शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। महिलाएं समाज का केन्द्र बिन्दु होती है उन्होनें कहा कि भारतीय परिधान में साड़ी सर्वश्रेष्ठ परिधान है। प्रिती त्रिपाठी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शिक्षा को अतिआवश्यक बताया। भारती सोनी ने कहा कि महिलाओं को मुखर होना पड़ेगा। डाॅ. मीना भायल ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य पर सर्वाधिक ध्यान देने की जरूरत है, महिला स्वस्थ होगी तो परिवार स्वस्थ होगा। निधि ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना जी सिसौदिया ने तथा परिचर्चा का संचालन श्रीमती ऋतु सोड़ानी ने किया आभार प्रदर्शन रेणु कछावा ने माना।

इस अवसर पर वंदना नायर, सीमा शर्मा, कीर्ति देवल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में झाबुआ के विभिन्न संगठनों जैसे संकल्प ग्रुप, इनरव्हील मेन, इनरव्हील शक्ति, मेडिकल एसोसिएशन, सामाजिक महासंघ, व्यापारी संघ, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, राष्ट्रीय सेविका समिति, माहेश्वरी समाज, राम शरणम्, राजपूत समाज, आजाद साहित्य परिषद आदि से भी महिलाएं उपस्थित रही।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर5 hours ago

अलीराजपुर – बड़े सहाब भाभरा मे पकडाया सट्टा , दो आरोपी पर मामला भी दर्ज , दोनों पार्टियों के विरोध के बाद भी क्यों नहीं हटा पा रहे विवादित भाभरा वाले सहाब को ।

झाबुआ8 hours ago

हब के सप्ताह 14 अन्तर्गत् ’’स्वागतम् लक्ष्मी कार्यक्रम’’ को राज्य स्तर से मिली सराहना****आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया

झाबुआ8 hours ago

कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित ही किया:- डॉ.चिंतामणि मालवीय भाजपा हर वर्ष वर्ग की हितैषी:- प्रदीप उपाध्याय राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

झाबुआ8 hours ago

सीएम हेल्पलाइन में अधिकाधिक शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक किया जाए कलेक्टर श्री बाथम ने समय सीमा पत्र की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अलीराजपुर10 hours ago

अलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने ली बैठक , सीएम राईज स्कूल का कार्य तक समय सीमा में पूर्ण न होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर वित्तीय जुर्माना एवं कार्य मे लापरवाही करने पर कार्यवाही की दी चेतावनी ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!