Connect with us

RATLAM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रथम रतलाम आगमन, प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे

Published

on

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रथम रतलाम आगमन, प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे

रतलाम / मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को पहली बार रतलाम आ रहे है। वे यहां लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं वन,पर्यावरण एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चैहान भी उपस्थित रहेगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को प्रातः 09:30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा रतलाम के लिए रवाना होगे। रतलाम मे 10:15 बजे बंजली हवाई पट्टी पर उनका आगमन होगा। तत्पश्चात् 10:30 बजे होटल रूद्र पैलेस पहुंचेगे। यहां मुख्यमंत्री डाॅ यादव रतलाम लोकसभा क्षेत्र की रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेगे।

 बैठक मे सांसद, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी एवं लोकसभा एवं जिला प्रभारी, मंडल पदाधिकारी एवं प्रभारी, मोर्चा जिला पदाधिकारी मंडल मोर्चा के अध्यक्ष, अपेक्षित है।बैठक पश्चात् 11:30 बजे वे रतलाम से राणापुर (झाबुआ) के लिए प्रस्थान करेगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री डॉ.यादव का प्रथम नगर आगमन पर आत्मीय स्वागत करने का आव्हान् किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम आगमन को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली भाजपा पदाधिकारियों की बैठक
रतलाम,।
लोकसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पहली बार रतलाम आगमन हो रहा है।  मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी रतलाम आ रहे है। उनके आगमन पर नगर में उनके स्वागत सहित कार्यकर्ताओं की बैठक से जुड़ी तैयारियों के संबंध में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, विधानसभा सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी आदि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम आगमन को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली भाजपा पदाधिकारियों की बैठक
रतलाम, ।
लोकसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पहली बार रतलाम आगमन हो रहा है।  मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी रतलाम आ रहे है। उनके आगमन पर नगर में उनके स्वागत सहित कार्यकर्ताओं की बैठक से जुड़ी तैयारियों के संबंध में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, विधानसभा सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी आदि उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

हब के सप्ताह 14 अन्तर्गत् ’’स्वागतम् लक्ष्मी कार्यक्रम’’ को राज्य स्तर से मिली सराहना****आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया

झाबुआ2 hours ago

कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित ही किया:- डॉ.चिंतामणि मालवीय भाजपा हर वर्ष वर्ग की हितैषी:- प्रदीप उपाध्याय राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

झाबुआ2 hours ago

सीएम हेल्पलाइन में अधिकाधिक शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक किया जाए कलेक्टर श्री बाथम ने समय सीमा पत्र की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अलीराजपुर4 hours ago

अलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने ली बैठक , सीएम राईज स्कूल का कार्य तक समय सीमा में पूर्ण न होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर वित्तीय जुर्माना एवं कार्य मे लापरवाही करने पर कार्यवाही की दी चेतावनी ।

झाबुआ5 hours ago

वस्तुतः इच्छाओं का निरोध करना ही तप है – अणुवत्स संयतमुनिजी

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!