Connect with us

झाबुआ

धार्मिक आधार पर देश के टुकड़े करने वाली कांग्रेस अब नारी शक्ति का अपमान व जातिगत विद्वेष फैला रही :- कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया

Published

on

झाबुआ। धार्मिक आधार पर भारत के टुकड़े करने वाली कांग्रेस ने महिलाओं को कभी भी आगे आने नहीं दिया और स्वतंत्र भारत में लगातार जातिगत द्वेष पैदा कर भारतीय समाज और सांस्कृतिक ताने-बाने को तोड़ने में कांग्रेस लगातार आगे रही है। रतलाम – झाबुआ – अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले थांदला क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक वीर सिंह भूरिया ने एक बार फिर कांग्रेसी संस्कृति का परिचय देते हुए न केवल भाजपा की लोकसभा महिला प्रत्याशी के खिलाफ अशोभनीय बात ही कही बल्कि अपने बयान के द्वारा क्षेत्र में हिंसा फैलाने का प्रयास भी किया , जिसको लेकर संपूर्ण संसदीय क्षेत्र में जनता और भाजपा जनों में आक्रोश व्याप्त है। इस क्रम में अलीराजपुर , सौंडवा , कल्याणपुरा , थांदला से लेकर रतलाम तक भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच पहुंचकर और प्रशासन को ज्ञापन देते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया।

कड़े विरोध के इस क्रम में महिला बाल विकास मंत्री और पेटलावद विधायक सुश्री निर्मला भूरिया ने थांदला से कांग्रेस विधायक वीरसिंह भूरिया के बयानों को घोर आपत्तिजनक बताते हुए कहा महिलाओं को नेतृत्व देने में तो कांग्रेस नाकाम रही है और अब उनके नेता नारी शक्ति का अपमान करने में भी पीछे नहीं है। थांदला से कांग्रेस के विधायक वीरसिंह भूरिया ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी और क्षेत्र की बेटी अनीता नागरसिंह चौहान को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है। वह कांग्रेस की महिलाओं के प्रति औछी मानसिकता को ही दर्शाता है। यह न केवल इस संसदीय क्षेत्र की लाखों महिलाओं का अपमान है बल्कि सम्पूर्ण नारीशक्ति के प्रति कांग्रेस की हीनभावना को ही दर्शाता हैं। उन्होंने कहा भाजपा ने माननीय द्रौपदी मुर्मू जी के रूप में देश को पहले आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाया तो कांग्रेस नेताओं को यह बात सहन नहीं हुई। कांग्रेस के नेताओं ने उस वक्त भी राष्ट्रपति के विरुद्ध गलत बयान बाजी करते हुए उनका अपमान करने में कोई कौर कसर नहीं छोड़ी। अब जबकि रतलाम संसदीय सीट पर भाजपा ने श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान के रूप में महिला नेतृत्व को आगे लाने की पहल की है तो कांग्रेस के विधायक वीरसिंह भूरिया उनके विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। इससे साबित हो जाता है कि कांग्रेस पार्टी कभी भी नारी शक्ति का सम्मान नहीं कर सकती। लगता है कांग्रेसी विधायक अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं इसीलिए अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए हैं। क्षेत्र की नारी शक्ति , यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। रतलाम संसदीय सीट पर महिला मतदाताएं पुरुषों के बराबर है विधायक वीरसिंह भूरिया ने सिर्फ श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान ही नहीं बल्कि सभी महिला मतदाताओं का अपमान किया है। वे इस अपमान का बदला जरूर लेगी। कांग्रेस चाहती ही नहीं की महिला आगे बढ़े। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्माता भूरिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ” नारी शक्ति वंदन विधेयक ” लेकर आई। इस लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश की 29 में से 6 सीटों पर भाजपा महिला प्रत्याशी है यानी 21 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दी है और हम धीरे-धीरे 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की ओर बढ़ रहे हैं जबकि कांग्रेस ने जितनी भी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। उनमें केवल एक ही महिला उम्मीदवार शामिल है। इस तथ्य से ही महिलाओं के प्रति कांग्रेस और भाजपा के सोच का अंतर स्पष्ट हो जाता है। लाडली बहना योजना ने महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया है। कांग्रेस विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा लाडली बहन योजना को लेकर भी बयान दिया गया था। जिसके जवाब में कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा , इस योजना ने महिलाओं को आर्थिक संबंध प्रदान किया है। जिस तरह से कांग्रेस के विधायक लाडली बहन योजना भूलने की बात कह रहे हैं , वह साबित करता है कि कांग्रेस महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनता नहीं देखना चाहती है।

थांदला के कांग्रेसी विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा भाजपा लोकसभा प्रत्याशी के खिलाफ किए अपमानजनक टिप्पणी और जातिगत उद्देश्य फैलाने के विरोध में आलीराजपुर , कल्याणपुरा , थांदला से लेकर रतलाम तक विरोध प्रदर्शन जारी है। इस क्रम में भाजपा लोकसभा महिला प्रभारी श्रीमती अनीता कटारिया के नेतृत्व में मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष विरोध दर्ज कराया गया और मांग की गई कि कांग्रेस की महिला विरोधी नीतियों एवं बयानों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर रतलाम भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय और बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं थांदला में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी के नेतृत्व में चौराहे पर कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। इसी तरह कल्याणपुरा बस स्टैंड पर मंडल अध्यक्ष श्री भरतसिंह राठौर के नेतृत्व में भी कांग्रेसी विधायक वीरसिंह भूरिया का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री रामपाल चौहान , मंडल महामंत्री श्री प्रकाश राठौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही सौंडवां में भी क्षेत्रवासियों ने प्रशासन को इस घटना के विरोध में ज्ञापन सौंप कड़ा विरोध दर्ज कराया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
RATLAM3 hours ago

रतलाम शहर सहित जिले के मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए छाछ, लस्सी, पेयजल, केरी पना इत्यादि की व्यवस्था अधिकारियों तथा संस्थाओं की पहलमतदान केंद्र पर समुचित व्यवस्थाएं नहीं करने पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

RATLAM4 hours ago

पूर्ण उल्लास एवं उत्साह के साथ मतदान दल सामग्री लेकर मतदान केन्द्र पहुंचे****लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 जिले के 1297 मतदान केन्द्रों पर मतदान 13 मई को कलेक्टर श्री बाथम के निर्देशन में निर्विघ्न मतदान की तैयारी पूर्ण मतदान दल मतदान केन्द्रों पर पहुंचे****प्रदेश के 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 13 मई को रहेगा अवकाश सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान****आप लोकतंत्र के संरक्षक हैं, मतदान जरूर करें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने की मतदाताओं से अपील

RATLAM4 hours ago

लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान करें मतदाता कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने की अपी

झाबुआ11 hours ago

मदर्स डे पर स्पेशल….मेरी मां मेरे लिए रोल मॉडल ः –  ऐंजल गादीया

झाबुआ11 hours ago

झाबुआ – कुंदनपुर के ग्राम कालिया कोतेडी का मामला स्कॉर्पियो ने रोंदा , चार की मौत ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!