Connect with us

RATLAM

इस बार चुनाव में हमें बढ़ाना है अपनी बढ़त  – मंडल प्रभारी शर्मा *******भाजपा दीनदयाल मंडल की बैठक

Published

on

इस बार चुनाव में हमें बढ़ाना है अपनी बढ़त  – मंडल प्रभारी शर्मा
भाजपा दीनदयाल मंडल की बैठक


रतलाम,  |
लोकसभा चुनाव और भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर दीनदयाल मंडल की बैठक मंडल प्रभारी मनोज शर्मा के आतिथ्य में हुई | इसका शुभारम्भ जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार एवं कमल सिलावट ने माल्यार्पण किया | बैठक में हर बूथ पर 370 मत बढाने का संकल्प लिया गया |
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि मंडल प्रभारी श्री शर्मा ने इस बार चुनाव में अपनी बढ़त को बढ़ाने का संकल्प दिलाया | उन्होंने कहा कि भाजपा की संगठन शक्ति मजबूत है, जिससे सफलता मिलेगी| मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत हर बूथ पर काम करना है|  6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने के साथ मोदीजी की लोकप्रिय योजनाओं को आम जनता को बताना है|


श्री शर्मा ने पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए स्वयं मोदीजी बनकर हर बूथ पर काम करने का आव्हान किया|
जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने कहा कि हमारा मंडल हर चुनाव में अग्रणी रहता है, इस बार भी हमें भारी मतों से प्रधानमंत्री मोदी जी को जिताना है|
आरम्भ में स्वागत उद्बोधन देते हुए मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने बताया की विधानसभा चुनाव में मंडल के 56 बूथ में से 29 को सम्मान मिला है, जो गर्व की बात है | बैठक में मधु शिरोडकर ने मोदी जी की योजनाओं के प्रचार रथ की जानकारी दी| संचालन नंदकिशोर पंवार ने किया | आभार कमल सिलावट ने माना |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!