Connect with us

Ranapur

भाजपा ने मनाई अम्बेडकर जयंती

Published

on

डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के संविधान पर भाजपा आगे बढ़ रही है-सेठिया

✍️ नावेद रजा 9617057506

राणापुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल राणापुर द्वारा रविवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। भाजपाइयों द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के‌ वरिष्ठ नेता मनोहर लाल सेठिया ने सभी को अम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के संविधान पर भाजपा आगे बढ़ रही है आने वाले लोकसभा चुनाव में हम 400 से ज्यादा सीटें जीत कर एक बार फिर केन्द्र मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनाएगे और डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के संविधान को आगे बढ़ाएगे। कार्यक्रम का संचालन ओबेसी मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश राठोड़ ने किया आभार मंडल अध्यक्ष लाला गाहरी ने व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक, ललित बंधवार,दिलीप नलवाया, मुकेश नागोरी, संचित कटारिया, कमलेश नायक, पार्षद लोकेंद्र सिंह परिहार (राजु ठाकुर), पार्षद कन्हैयालाल (कनु) प्रजापत, विश्वास जैन,सहित अन्य भाजपाइ उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!