Connect with us

झाबुआ

भगवा विरोधी नेहरू के सामने डॉ. मुखर्जी ने जो संकल्प लिया वो आज पूर्ण हो रहा – श्री हितानंद शर्मा भाजपा विधानसभा क्षैत्र पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन महामंत्री ने दिया मार्गदर्शन

Published

on

भगवा विरोधी नेहरू के सामने डॉ. मुखर्जी ने जो संकल्प लिया वो आज पूर्ण हो रहा – श्री हितानंद शर्मा
भाजपा विधानसभा क्षैत्र पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन महामंत्री ने दिया मार्गदर्शन
झाबुआ। स्वतंत्रता प्राप्ति के साथ गांधी जी ने कांग्रेस भंग कर भारत को कांग्रेस मुक्त करने की बात कही थी। भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा सरकार विकास और जनकल्याणकारी अनेक कार्यों के आधार पर गांधी जी के सपने को साकार कर रही हैं। प्रत्येक पन्ना प्रमुख अपने कार्य क्षेत्र में राष्ट्रहित में कांग्रेस मुक्ति के अभियान को और तेजी प्रदान कर भाजपा को विजय करवाएं। भगवा विरोधी नेहरू के सामने जनसंघ संस्थापक डॉ. मुखर्जी ने जो संकल्प लिया वो आज पूर्ण हो रहा और संपूर्ण भारत भगवामय हो गया है।
उक्त विचार मध्य मध्य प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारीयों की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक में मार्गदर्शन देते हुए कहे। एक निजी गार्डन में संपन्न इस बैठक में भाजपा के सभी मोर्चा , प्रकोष्ठ और मंडलों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
जानकारी देते हुए लोकसभा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार ने बताया इस महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने विधानसभा झाबुआ क्षैत्र से आए समस्त पदाधिकारीयों से लोकसभा चुनाव और मतदान को लेकर की गई तैयारी के संबंध में चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि बीते सभी चुनाव के अनुभव लेते हुए आपको इस चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में अधिक बेहतर रूप से कार्य करते हुए विजय प्राप्त करना है। उन्होंने विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों से कार्य संबंधी विविध प्रश्नोत्तरी भी की।
संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने मतदान के दौरान बूथ एजेंट की भूमिका को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया और पदाधिकारीयों से कहा मतदान के दिन बूथ एजेंट के माध्यम से मेलजोल बनाए रखकर मतदाताओं की श्रेणी के मद्देनजर योजना अनुरूप भाजपा को अधिक से अधिक मतदान हो , ऐसे प्रयास करें। उन्होंने कहा अपने अपने क्षेत्र के संगठन के प्रति समर्पित लोगों से आह्वान करें कि वह न केवल स्वयं मतदान के दिन सुबह सवेरे ही मतदान करें बल्कि हो सके तो अपनी – अपनी बस्तियों से अधिक से अधिक लोगों को साथ में ले जाकर मतदान करें। गर्म मौसम के मद्देनजर संभव हो तो प्रातः 11 बजे के पूर्व ही अधिक से अधिक मतदान हो जाए ऐसा प्रयास करें।
उन्होंने कहा आजादी के बाद प्रधानमंत्री नेहरू ने कहा था ,  मैं भारत की एक इंच भूमि पर भी भगवा नहीं फहराने दूंगा। उनकी यह और अन्य संवैधानिक व्यवस्थागत त्रुटियों का विरोध करते हुए जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नवीन संगठन ”  जनसंघ ” का गठन किया और कहा इस राष्ट्र विरोधी कुत्सित विचारधारा को हम कुचल डालेंगे। जनसंघ के संस्थापक सदस्य सहित राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं ने जो संकल्प लिए और उसके बाद पिछली तीन – चार पीढ़ियों ने अपने त्याग और समर्पण के बल पर जो कार्य किया। उसी का परिणाम है कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे भारत में आज भगवा लहरा रहा है।
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने कहा हमारा संगठन आज चौथी अवस्था को प्राप्त कर चुका है। जनसंघ की स्थापना के समय चमड़ी और दमड़ी लगाने के साथ संगठन की प्रथम पीढ़ी ने अपनी विचारधारा को स्थापित करने के प्रयासों के साथ देश में अपनी आवाज बुलंद की। दूसरे दौर में हम इतने सक्षम हुए की चुनाव में हमारी जमानत बचने लगी और हम अनेक स्थानों पर दूसरी शक्ति के रूप में उभरने लगे फिर तीसरा दौर ऐसा आया कि देश के अधिकांश हिस्सों में ग्राम सभाओं से लेकर लोकसभा तक हमारी विजय पताका लहराना आरंभ हुई और आज अब हम समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ऐसी स्थिति में आ गए हैं कि अब हमें एक भी बूथ हारना स्वीकार नहीं। हमारी सरकार जहां नहीं बन पाई अब हम वहां सरकार बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और इसमें सफल भी होंगे। आज ग्राम सभा से लेकर लोकसभा तक भगवा फहरा रहा है और हमारे संस्थापक के सपनों को हम साकार होते देख रहे हैं। इस संगठन को खड़ा करने के लिए अनेक लोगों ने बलिदान दिया है , कईयों ने अपना व्यवसाय , नौकरी , घर – परिवार , रिश्तेदारी तक छोड़कर विचारधारा को सींचा है। उन्हीं की त्याग तपस्या का परिणाम है कि देश की इंच – इंच भूमि पर अब भगवा फहरा रहा है।
श्री शर्मा ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि किस तरह देश – धर्म – संस्कृति के लिए बलिदानियों ने अपना बलिदान और कार्यकर्ताओं ने अपना समर्पण किया। उसका परिणाम यह रहा की 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के हाथों भूमि पूजन और बाद में 22 जनवरी 2024 को जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा संभव हो सकी। यह कार्यकर्ताओं का समर्पण और कार्य का परिणाम है कि कांग्रेस के दौर में भारत का चप्पा – चप्पा डरा  सहमा रहता था। आज भाजपा सरकार के दौर में भारत न केवल सामर्थ्यशाली बना है बल्कि वह अपने पर हमला करने वालों के घर में घुसकर उन्हें मारता है और यही नहीं युद्ध काल में परदेश में फंसे भारतीयों को ही नहीं बल्कि अन्य देशों के नागरिकों को भी सुरक्षित बाहर निकलने में समर्थ साबित हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की सबसे बड़ी तीसरी अर्थव्यवस्था निश्चित ही बनेगा , यह विश्वास है। यह लोकसभा चुनाव भारत की भव्यता के लिए है।
उन्होंने लोकसभा प्रबंध समिति सहित जिला संगठन के पदाधिकारीयों से कहा यह सुनिश्चित कर ले की मतदाता पर्चियां सही समय या उससे पूर्व ही बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचकर मतदाता के पास पहुंचा दी जाए। उन्होंने कहा अपने – अपने बूथ पर पिछले चुनाव में कितने वोट पड़े यह ध्यान में रखते हुए इस बार पूर्व में प्राप्त मतों से 370 अधिक मत प्राप्त हो ऐसा सुनिश्चित करें। उन्होंने निगरानी मतदाता का परिचय कराते हुए पदाधिकारीयों से ऐसे मतदाता संबंधी विशेष नजर रखने की हिदायत दी। श्री शर्मा ने पदाधिकारीयों से विशेष आह्वान करते हुए अपने-अपने क्षेत्र के प्रभावी लोगों से जीवंत संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया और कहा ऐसे सभी लोग जिनकी बात को क्षेत्र के लोग महत्व देते हैं। ऐसे  सभी लोगो से राष्ट्रहित में भाजपा के लिए वोट दिए जाने का आह्वान क्षेत्र वासियों के बीच करवाने का प्रयास करें।
उन्होंने बहुत ही सहज रूप से कहा कि यह हमारी बैठक सुनने और सुनाने की बैठक है। जिस तरह यहां संवाद बन रहा है वैसा ही संवाद अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं के साथ बनाते हुए भाजपा को मजबूत करें। उन्होंने कहा संगठन द्वारा तय की गई योजना अनुरूप सारे कार्य धरातल पर नजर आए। उन्होंने मतदाताओ की श्रेणी का वर्गीकरण करते हुए प्राथमिकताएं तय की और बताया हमें न केवल संगठन और विचारधारा के प्रति समर्पित मतदाताओं से ही संपर्क नहीं करना है बल्कि वे लोग जो शासकीय योजनाओं के हितग्राही और लाभार्थी है और जो भाजपा सरकारों के कार्यों को पसंद तो करते हैं किंतु किसी वजह से भाजपा को मत नहीं देते हैं। ऐसे लोगों के साथ नव मतदाताओं से भी लगातार संपर्क करते हुए संगठन को मजबूत करें। प्रयास ऐसा हो कि ऐसे सभी लोग भाजपा के लिए मत दें ताकि उन्हें मिलने वाले लाभ जारी रहने के साथ भारत को परम वैभव पर ले जाने के हम अपने संकल्प को भी पूर्णता की ओर ले जा सके।
स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया ने देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्र , मंडल और बूथ स्तरीय बैठके हो गई है। कुछ मंडल जहां पर मतदान पिछले चुनाव में भाजपा के पक्ष में नहीं रहा , वहां पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाकर कार्य किया जा रहा है। इस क्षेत्र में नव मतदाताओं के साथ सभी मतदाता से संपर्क के प्रयास के साथ सरकार की योजनाओं के लाभान्वित व हितग्राहियों से विशेष रूप से संपर्क किया जा रहा है।
इस अवसर पर मंच पर कैबिनेट मंत्री मप्र शासन सुश्री निर्मला भूरिया , सांसद श्री डामोर , लोकसभा प्रभारी श्री महेंद्र भटनागर , लोकसभा सहप्रभारी एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन श्री सुरेश आर्य , लोकसभा संयोजक श्री किशोर शाह , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शैलेश दुबे , श्री लक्ष्मण सिंह नायक , श्री ओम प्रकाश शर्मा और श्री मनोहर सेठिया मंचासीन थे।
बैठक से पूर्व संगठन गीत की प्रस्तुति लोकसभा कार्यालय संयोजक श्री अजय पोरवाल ने दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री सोम सिंह सोलंकी ने किया और आभार विधानसभा संयोजक श्री सत्येंद्र यादव ने माना।
रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के लिए भाजपा आज ( 30 अप्रैल ) जारी करेगी अपना विजन डॉक्यूमेंट
व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम विकास-संवाद@400 कार्यक्रम में बताई जाएगी संसदीय क्षेत्र के विकास की योजनाएं, व्यापारियों से संवाद कर जानेंगे उनके सुझाव
– मुख्य अतिथि के रूप में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुनील सिंघी होंगे शामिल
झाबुआ।  भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा  मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे कॉलेज मार्ग स्थित शिव वाटिका में “विकास-संवाद@400” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान , रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करेंगी। आयोजन के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री  सुनील सिंघी होंगे। उनके साथ ही वन मंत्री मप्र शासन श्री नागरसिंह चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भानू भूरिया भी मौजूद रहेंगे।
भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ झाबुआ मंडल के संयोजक श्री कार्तिक नीमा ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों के साथ ही समाज के प्रबुद्धजनों से संवाद कर अगले पांच सालों के लिए संसदीय क्षेत्र के भविष्य का रोड मैप तैयार करना है। गौरतलब है कि रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र में तीन जिलों की आठ विधानसभा लगती है। ऐसे में भाजपा ने अपना विजन डॉक्यूमेंट इस तरह से तैयार किया है , जिससे संपूर्ण क्षेत्र का वहां के मतदाताओं की मांग और आवश्यकताओं के अनुसार विकास किया जा सके। इसमें आने वाले सुझावों को भी न केवल सम्मिलित किया जाएगा, बल्कि उन्हें चरणबद्ध तरीके से अमल में भी लाया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब स्थानीय स्तर पर इस तरह का विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के सूत्रधार श्री कार्तिक नीमा, श्री अक्षय कटारिया और श्री जितेंद्र पांचाल ने बताया “विकास-संवाद@400” में पूरे जिले के व्यापारी सम्मिलित होंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!