Connect with us

RATLAM

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में सरपंच, उप सरपंच, पंच भाजपा में शामिलकैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में सरपंच, उप सरपंच, पंच भाजपा में शामिल****मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ताल में रोड़ शो होगा****मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ताल में रोड़ शो होगा

Published

on

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में सरपंचउप सरपंचपंच भाजपा में शामिल

रतलाम, 05 मई |  कांग्रेस और अन्य दलों से नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है | इसी क्रम में सैलाना विधानसभा क्षेत्र के सरपंच, उप सरपंच, पंच भाजपा में शामिल हुए | कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में रतलाम भाजपा के परिवार में शामिल मांगीलाल भाभर सरपंच छावनी भाभर, राजेश कटारा सरपंच पिपलीपाडा, महेंद्र सिंह डिंडोर सरपंच करबल खोरा, रौनक लुनावत उप सरपंच बाजना मुकेश भाभर पंच छावनी भाभर, तोलाराम डामर करबल खोरा आदि को स्वागत कर सदस्यता प्रदान की गई| क्षेत्र के अन्य सरपंचों, उपसरपंच, पंच के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है |

कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप एवं भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहना कर सबका स्वागत किया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय टांक, मंडल महामंत्री नरेंद्र वसुनिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रौनक गांधी आदि उपस्थित रहे ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ताल में रोड़ शो होगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ताल में रोड़ शो होगा
रतलाम, 05 मई।
 उज्जैन-आलोट लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 06 मई को चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। वे यहां भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में रोड़ शो करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि ताल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रोड़ शो प्रातः 10ः00 बजे आरंभ होगा, जो प्रमुख मार्गों से होकर आलोट नाका पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो जाएगा। रोड़ शो एवं सभा में मुख्यमंत्री के साथ सांसद प्रत्याशी श्री फिरोजिया, आलोट विधायक डॉ. चिंतामणी मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी कान सिंह चौहान एवं विधानसभा संयोजक नंदन राज जैन भी उपस्थित रहेंगे।

 

 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!