Connect with us

RATLAM

लोकसभा चुनाव में भी 75 प्रतिशत मतदान वाले बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप मंडल सम्मेलन में घोषणा कर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह आस-पास के 11 घरों से मतदान अवश्य कराए – जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय

Published

on

लोकसभा चुनाव में भी 75 प्रतिशत मतदान वाले बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
मंडल सम्मेलन में घोषणा कर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह
आस-पास के 11 घरों से मतदान अवश्य कराए – जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय


रतलाम, 05 मई। 
विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी मतदान अधिक से अधिक कराने के उद्देश्य से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। वैशाली में आयोजित रतलाम शहर के तीन मंडल कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि शहर में जिस बूथ पर 75 प्रतिशत मतदान होगा वहां के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल और डॉक्टर अंबेडकर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्री काश्यप ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमने 56 हजार से जीत का लक्ष्य रखा था, जिसे कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत और लगन के साथ पूर्ण कर 60 हजार से अधिक मतों की जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया। लोकसभा चुनाव में जिला प्रभारी पाण्डेय जी ने अब एक लाख का लक्ष्य दिया है, जिसे बूथ पर 90 प्रतिशत मतदान कराया तो एक लाख का संकल्प आसानी से पूरा हो जाएगा। मतदान सिर्फ कार्यकर्ता ही करवा सकता है। कार्यकर्ता अगले एक सप्ताह तक परिवार संपर्क करें और 13 मई को अधिक से अधिक मतदान सुबह के समय कराए। 75 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले सभी बूथों के कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम के पास 450 करोड़ की लागत से बनने वाले मेगा इंडस्ट्री पार्क का भूमि पूजन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। आने वाले 5 सालों में रतलाम मालवा एवं निमाड़ ही नहीं मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा व्यापारिक एवं व्यवसायिक केंद्र बनेगा। रतलाम के प्रति मोदी जी का विशेष प्रेम है। इसके शुरू होने से आने वाले समय में युवाओं को काम की तलाश में रतलाम के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में इस बार हम रतलाम से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से समाज कल्याण, राष्ट्र कल्याण, विकास की धारणा लेकर पार्टी के लिए काम करता है। गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए यदि हम संकल्प लेते हैं तो भगवान का भी आशीर्वाद मिलता है। आज भाजपा कार्यकर्ता न रुकने को और न थकने को तैयार है। जीत हासिल करना उद्देश्य नहीं है, जन-जन को जगाकर लोकतंत्र का इतिहास रचने के लिए निरंतर पसीना बहाना है। गर्मी बहुत है, ऐसे में सुबह के समय हमें मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है। इसके लिए स्वयं के साथ अपने आसपास के 11 घरों को जगाना है और मतदान कराना है।
जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भारत को महाशक्तिशाली और विश्व गुरु बनाने के लिए 400 पार जरूरी है। यह दुनिया में एक इतिहास बनेगा। हमें ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने पर ध्यान देना होगा। पहले स्वयं मतदान करें और परिवार के सदस्य का मतदान कराएं, उसके बाद अपने आसपास के लोगों को इसके लिए प्रेरित करें।
सम्मेलनत में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, विधानसभा प्रभारी हरिराम शाह, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, कृष्ण कुमार सोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने किया एवं आभार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!