Connect with us

RATLAM

पांच जून पर्यावरण दिवस से गंगा दशमी तक जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाया जाएगा अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नदी, कुंआ, तालाब, बावड़ी आदि को साफ स्वच्छ रखने के लिए जनभागीदारी से होंगी गतिविधियां जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में चलेगा अभियान: कलेक्टर करेंगे समन्वय

Published

on

पांच जून पर्यावरण दिवस से गंगा दशमी तक जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाया जाएगा अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नदीकुंआतालाबबावड़ी आदि को साफ स्वच्छ रखने के लिए जनभागीदारी से होंगी गतिविधियां

जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में चलेगा अभियान: कलेक्टर करेंगे समन्वय

रतलाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 5 जून पर्यावरण दिवस से गंगा दशमी पर्व तक जलस्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए संपूर्ण प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा। दस दिन की अवधि में हर जिले में जल के स्रोतोंजैसे नदीकुंआतालाबबावड़ी आदि को साफ स्वच्छ रखने और आवश्यकता होने पर उनके गहरीकरण के लिए गतिविधियां संचालित की जाएंगी। यह कार्य समाज की भागीदारी से होगाइससे जल स्रोतों के प्रति समाज की चेतना जागृत करने और जनसामान्य का जल स्रोतों से जीवंत संबंध विकसित करने में मदद मिलेगी। गंगा दशमी पर्व माँ गंगा का अवतरण दिवस हैऔर माँ गंगा से ही भारतीय संस्कृति विश्व में जानी जाती है। शहरी औऱ ग्रामीण क्षेत्रों में इस अभियान का नेतृत्व जनप्रतिनिधि करेंगे और जिला कलेक्टर गतिविधियों का समन्वय करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया के लिए जारी संदेश में यह बात कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी सामाजिकशासकीयअशासकीय संस्थाओंजनअभियान परिषद से जुड़े संगठनों से अभियान में शामिल होने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जनसहभगिता से जल संरचनाओं का चयन किया जाए और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सघन जनजागृति के कार्यक्रम चलाये जाएं। इससे भविष्य के लिए जल संरक्षण के संबंध में कार्य योजना बनाने में मदद मिलेगी। इस अवधि में होने वाले धार्मिक मान्यताओं के कार्यक्रम जैसे उज्जैन की क्षिप्रा परिक्रमाचुनरी उत्सवनर्मदा जी के किनारे होने वाले धार्मिक कार्यक्रम भी पूरी श्रद्धा के साथ आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 212 से अधिक नदियां हैंहमारी पेयजल की आपूर्ति करने में नदियांबावड़ियांकुएँ व तालाब महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, “जल ही जीवन है” केवल घोष वाक्य नहीं हैयह जल स्रोतों की हमारे जीवन में भूमिका से स्पष्ट होता है। हमारी यह पीढ़ी इन जल संरचनाओं की महत्ता से परिचित होहमारा संबंध जल संरचनाओं से अधिक प्रगाढ़ होयही इस अभियान का उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान के दौरान नदियों और तालाबों से गाद या खाद के रूप में निकलने वाली मिट्टीकिसानों को खेतों में उपयोग के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। जल संरचनाओं के अतिक्रमणों को जिला प्रशासन के माध्यम से मुक्त कराया जाएगा। ऐसे स्थानों को समाज के लिए संरक्षित किया जाएगा। अभियान के संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रारंभिक रूप से यह अभियान 5 से 15 जून तक चलाया जाएगा। इसके बाद अभियान की अवधि बढ़ाई जा सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आशा है कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस से गंगा दशमी तक सबकी सहभगिता के साथ पेयजल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रभावी कार्य होंगे जो हमें गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान करेंगे।

नमामि गंगे परियोजना के नाम से आरंभ हो रहे जलस्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के विशेष अभियान के लिए ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा नगरीय क्षेत्र में नगरीय विकास एवं आवासनोडल विभाग होंगे। जल संरचनाओं के चयन और उन्नयन कार्य में जीआईएस तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इन स्थलों की मोबाइल एप के माध्यम से जीयो -टैगिंग की जाएगी। सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जल संरचनाओं के आसपास स्वच्छता बनाए रखनेजल संरचनाओं के किनारों पर अतिक्रमण रोकने के लिए फेंसिंग के रूप में वृक्षारोपण करने जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और जल संरचनाओं के किनारों पर बफर जोन तैयार कर उन्हें हरित क्षेत्र या पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। जल संरचनाओं में मिलने वाले गंदे पानी के नाले-नालियों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत डायवर्जन उपरांत शोधित कर जल संरचनाओं में छोड़ा जाएगा।

राज्य शासन द्वारा अमृत 2.0 योजना के तहत जल संरचनाओं के उन्नयन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत नदीझीलतालाबकुओंबावड़ी आदि के पुनर्जीवीकरण/ संरक्षण व संरचनाओं के उन्नयन का कार्य स्थानीय सामाजिकप्रशासकीय संस्थाओं के साथ मिलकर जनभागीदारी से कराए जाएंगे। प्रयास होगा कि जल संरचनाओं का उपयोग जल प्रदाय अथवा पर्यटनभू-जल संरक्षणमत्स्य पालन अथवा सिंघाड़े के उत्पादन के लिए भी किया जा सके। रिहायसी इलाकों में बंद पड़े रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की साफ-सफाई कर उनके पुन: उपयोग के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। निकायों को नाले-नालियों की साफ-सफाईवाटर ड्रेनिंग मनैजमेंटघाट निर्माणवृक्षारोपण जैसी गतिविधियों के संबंध में भी विस्तृत निर्देश दिए गए हैं।

भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिये सावधानी रखें प्रदेशवासी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रतलाम 26 मई 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में जारी लू एवं भीषण गर्मी के प्रकोप के मद्देनजर प्रदेशवासियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है एवं लू का प्रकोप बना हुआ है। बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। जरूरमंद लोगों को अपने जल स्रोतों से जल उपलब्ध कराएं। जो लोग कठिनाई में हैंउनकी मदद करें। पौधेंपशु पक्षी आदि को भी इस कठिन दौर में जल का सहारा दें। यह हमारा प्रकृति से जुड़ने का संवेदनशील और सरल तरीका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के लिए जारी संदेश में यह बात कही।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

प्रोग्रेसिव्ह पेंशनर्स एसोसिएशन के ब्लकड शुगर एवं ब्लक प्रेशर शिविर का 135 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया ।****** निशुल्क जांच कर दवाईयां प्रदान की गई ।******** उच्च रक्तचाप ( हाइपरटेंशन ) मधुमेह की कई जटिलताओं को जन्म दे सकता है,-डा. एल एस राठौर ।

झाबुआ3 hours ago

जीनाग्या छाजेड़ ने सेवाभारती प्रकल्प पर सहयोग राशी भेट की

झाबुआ5 hours ago

जिले में विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करने पर दें जोर, समय-सीमा का सख्ती से हो पालन – प्रभारी मंत्री श्री काश्यप बैठक में अनुपस्थित स्मार्ट सिटी सीईओ को नोटिस देने के निर्देश प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिले की परिचयात्मक समीक्षा बैठक संपन्न

झाबुआ5 hours ago

भोपाल की बैठक में रतलाम के सी.एम.राईज स्कूल की उपलब्धि पर करतलध्वनि से स्वागत

झाबुआ5 hours ago

नवरात्रि मे कस्तूरबा नगर गरबा समिति करेगी नवाचार फूहड़ गीत नही बजेगे, पाश्चात्य परिधान नही चलेंगे

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!