Connect with us

RATLAM

राहुल गांधी के “हिंदू” को हिंसक कहने पर युवा मोर्चा ने पुतला फूंका भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे मौजूद

Published

on

राहुल गांधी के “हिंदू” को हिंसक कहने पर युवा मोर्चा ने पुतला फूंका

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे मौजूद

रतलाम,02 जुलाई । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सदन में हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में कड़ी नाराजगी है। राहुल गांधी के “हिंदू” को हिंसक कहने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन के मार्गदर्शन में मंगलवार को युवाओ ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की मौजूदगी में राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए युवा मोर्चा ने पुतला फूंका।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व नेताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी से माफी मांगे जाने की मांग की। युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं युवा नेता गीता मंदिर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचे और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।

सह मीडिया प्रभारी किशोर सिलावट ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय युवा मोर्चा जिला महामंत्री रविंद्र पाटीदार,जिला उपाध्यक्ष जलज सांखला, सिद्धार्थ कटारिया,जिला मंत्री शुभम चौहान,ऋषभ दुबे, सह कार्यालय मंत्री शिवम मूणत, सिद्धार्थ मूणत, बंटी पितलिया, मंडल अध्यक्ष आयुष पडियार,राहुल रांका, जयेश जाजोरिया,चिराग असरानी, दीप सिंह देवड़ा,गौरव टांक,सौरभ हिंगड़ राजू चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

तपस्‍वी प्रिया दीपेश शाहजी ने 32 उपवास की कठोर तपस्‍या पूर्ण की

झाबुआ9 hours ago

कलेक्टर द्वारा जिले के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से वितरित किये गये चैक*

कालीदेवी15 hours ago

गरबा पांडाल से गायब हुई 3 साल की बालिका को काली देवी पुलिस ने चार घंटे में खोज कर किया परिजनों के सुपुर्द।

झाबुआ18 hours ago

अवैध शराब की तस्करी मे थांदला का युवक लिमड़ी मे गिरफ्तार               ========================  गुजरात पुलिस कि बड़ी कार्रवाई      ========================   पूर्व मे राजस्थान् के कुशलगढ़ मे पुलिस के हत्थे चढ़ा था थांदला का यह युवक.                                          ========================पुलिस जाँच मे अन्य अपराधों मे भी संलिप्त हो सकता है थांदला का यह युवक

झाबुआ1 day ago

स्वप्रेरणा से मंगलनिधि भेंट कर युवा उद्योगपति ने मनाया अपना जन्मदिवस

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!