झाबुआ

कल्याणपुरा मंडल में भाजपा सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों का हो रहा प्रचार प्रसार……

Published

on

कल्याणपुरा से भरत सिंह राठौर की रिपोर्ट,,,,,,,

 

झाबुआ /कल्याणपुरा – मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर जिले के अन्य मंडलों की तरह भाजपा की अयोध्या कहे जाने वाले कल्याणपुरा मंडल में भी कार्यकर्ताओं द्वारा शासन की 100 दिन की उपलब्धियों व योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं किये हुए कार्यो को घर-घर जाकर अवगत करवाया जा रहा है, इसी अभियान के तहत शुक्रवार कल्याणपुरा नगर में व भगोर सेक्टर के मानपुरा,अन्तरवेलया, पिपलिया आदि बूथों पर शासन की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं द्वारा जनता के बीच पहुंचाने का अभियान वृहद स्तर पर भाजपा संगठन द्वारा चलाया जा रहा है, जो कल्याणपुरा मंडल में भी देखने को मिला, इस अभियान के कल्याणपुरा मंडल प्रभारी राजमल जी पडियार,वरिष्ठ भाजपा नेता पल्लूसिंह जी चौहान,महामंत्री प्रकाश राठोर,भरत सिंह राठौर दिनेश मोरी,प्रकाश चौहान,शंकर नायक,बहादुर मालीवाड़,कश्मीर सरपंच, भावला सरपंच,विजय, हरीश, विजय चौहान, महेश आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने उक्त अभियान का पूरे मंडल में घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ऐसी जन कल्याणकारी योजनाए प्रदेश में लागू करने के लिये धन्यवाद दिया।

Trending