झाबुआ

तेरापंथ महिला मंडल झाबुआ की अध्यक्ष श्रीमती दीपा गादीया, सचिव श्रीमती हंसा गादीया मनोनीत हुई ..नवीन कार्यकाल वर्ष 2020 -22 के लिए सर्वानुमति से चुनाव प्रक्रिया संपन्न…..

Published

on

 

झाबुआ – तेरापंथ महिला मंडल के द्विवार्षिक चुनाव स्थानीय लक्ष्मी बाई मार्ग स्थित तेरापंथ सभा भवन में संपन्न हुए | नवीन कार्यकाल वर्ष 2020-22  के लिए महिला मंडल सदस्यों ने सर्वानुमति से श्रीमती दीपा गादिया को अध्यक्ष व श्रीमती हंसा गादिया को मंत्री मनोनीत किया |

श्रीमति दीपा गादिया
श्रीमति हंसा गादिया

स्थानीय तेरापंथ सभा भवन झाबुआ में जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल झाबुआ के नवीन अध्यक्ष पद हेतु मीटिंग का आयोजन विगत दिनों किया गया | मीटिंग प्रारंभ होने के पूर्व उपस्थित महिला मंडल सदस्यों ने नमस्कार महामंत्र का जाप किया | चुनाव महिला मंडल की वरिष्ठ सुश्राविकाए श्रीमती राजकुमारी गादिया, श्रीमती सुशीला कोठारी , श्रीमती उषा कांसवा, अध्यक्ष श्रीमती पुखराज जी चौधरी के सानिध्य में संपन्न हुए | चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए समाज के वरिष्ठ महिलाओं ने अध्यक्ष पद हेतु नाम आमंत्रित किए |महिला मंडल सदस्य श्रीमती हंसा गादिया  ने श्रीमती दीपा गादीया  का नाम अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया |वहां उपस्थित सभी महिला सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया | अन्य कोई और नाम इस अध्यक्ष पद हेतु नहीं आने पर सर्वानुमति से दीपा गादिया को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया | दीपा गादिया ने अपनी कार्यकारिणी बनाते हुए श्रीमती हंसा गादीया को सचिव पद पर मनोनीत किया |इस प्रकार नवीन कार्यकाल के लिए वर्ष 2020-22 के लिए श्रीमती दीपा गादिया अध्यक्ष व श्रीमती हंसा गादीया सचिव पद पर मनोनीत हुई |समाज के सभी वरिष्ठ जनों और महिला मंडल सदस्यों ने दोनों महिलाओं को शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं प्रेषित की | 

Trending