अपना MP

संस्कार भारती ने कृष्ण स्वरूप एवं कृष्ण चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रदान किए पुरस्कार, यह रहेे विजेता

Published

on

विजेता छात्र-छात्राओं के साथ संस्कार भारती के पदाधिकारीगण। 

कृष्ण चित्रकला प्रतियोगिता की एक झलक।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करतेे संस्कार भारती की महामंत्री स्मृति मोना भट्ट।
झाबुआ। संस्कार भारती इकाई झाबुआ ने विगत दिनों कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में कृष्ण स्वरूप एवं कृष्ण चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसके पुरस्कारों का वितरण स्थानीय पैलेस गार्डन पर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संस्कार भारती अध्यक्ष प्रदीप ओएल जैन एवं महामंत्री स्मृति मोना भटृ्ट उपस्थित थी।
शुभारंभ मुुख्य अतिथि श्रीमती प्रिया सारोलकर ने दीप प्रज्जवलन कर किया। ध्येय गीत की प्रस्तुति निधि सारोलकर ने दी। कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती सच्ची भार्गव एवं कृृष्ण चित्रकला प्रतियोगिता के निणार्यक लोक रंग के युवा कलाकार आषीष पांडे थे। कृष््रण स्वरूप प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वन्य चैरसिया, द्वितीय पुरस्कार चहक शुक्ला एवं तृतीय पुरस्कार हितेैषी सोनी तथा धैवत सारोलकर ने प्राप्त किया। इसी प्रकार कृष्ण चित्रकला प्र्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नव्या शाह, द्वितीय पुरस्कार वैदिक नीमा एवं तृृतीय पुरस्कार दिव्यांषी चैरसिया तथा निखिल चैेरसिया को प्रदान किया गया। इस अवसर पर निधि सारोलकर, योगेष्वर कहार, लक्की सिसौेदिया, श्री श््रााह, श्रीमती दीपा सोनी, श्रीमती चैरसिया आदि उपस्थित थी।

Trending