DHAR

खनिज एम-सेण्ड, मुरम, गिट्टी का अवैध परिवहन, उत्खनन,भण्डारण करने पर 10 वाहन जप्त

Published

on


धार, एक फरवरी 2025/  कलेक्टर  श्री प्रियंक मिश्रा  के निर्देशानुसार एवं खनि अधिकारी आर. के. कनेरिया के नेतृत्व में सहायक खनि अधिकारी जगनसिंह भिण्डे, खनि निरीक्षक संदेश पिपलोदिया, खनि निरीक्षक रमेश सोलंकी द्वारा मय खनिज टीम द्वारा गुरुवार, शुक्रवार को ग्राम सादलपुर, बदनावर, राजोद, सागोर से खनिज एम-सेण्ड, मुरम, गिट्टी का अवैध परिवहन,  उत्खनन, भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए 10 वाहनो को जप्त कर पुलिस थाना बदनावर मे 3 डम्पर, पुलिस थाना राजोद में 1 डम्पर,  पुलिस थाना सागोर में 2 डम्पर तथा 4 डम्पर को पुलिस थाना सादलपुर की अभिरक्षा में खडे किये गये है। इन वाहनो के मालिको,चालको के विरूद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के नियमो के तहत अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही है।

Trending