8 मार्च 2025 शनिवार भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय झाबुआ पर प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती भूमिका सोनी व महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेखा अश्विन शर्मा के मार्गदर्शन में नगर एवं जिले से पधारी महिलाओं के सहयोग से महिला दिवस का आयोजन किया गया |कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों के स्वागत के पश्चात सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, भारत माता, पंडित श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी के फोटो पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष भानु भूरिया एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती भूमिका सोनी, महिला मोर्चा महामंत्री केसरी बाई, श्रीमती अर्चना राठौर जिला मंत्री द्वारा माल्यार्पण किया गया |इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानु भूरिया जी , भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री दौलत जी भावसार ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा महिलाओं के लिए केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जो योजनाएँ संचालित की जा रही है, साथ ही समाज में महिलाओं के योगदान पर भी प्रकाश डाला | इस अवसर पर श्रीमती भूमिका सोनी जी, श्रीमती अर्चना राठौर एवं श्रीमती रेखा अश्विन शर्मा ने भी उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया | कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का भी माला और गमछों से स्वागत किया गया | उपस्थित महिलाओं द्वारा भजन व नृत्य किया गया, एक दूसरे को महिला दिवस की बधाई देते हुए फाग महोत्सव भी मनाया और स्वल्पाहार के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ | कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेखा अश्विन शर्मा के द्वारा किया गया |व आभार श्रीमती मंजु जी चौहान ने द्वारा किया गया | इस अवसर पर श्री अंकुर जी पाठक एवं श्री राज थापा भी उपस्थित रहे |