DHAR

21 मार्च को मनाया जायेगा विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

Published

on




        धार, 19 मार्च 2025 / संचालनालय, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष 15 मार्च के स्थान पर 21 मार्च 2025 को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का आयोजन कलेक्टर  सभाकक्ष में  दोपहर 12 बजे आयोजित किया जायेगा। जिसमें उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु विभागीय अधिकारियों द्वारा उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित आवष्यक जानकारियां प्रदान की जावेगी। कार्यक्रम में विभागों द्वारा स्टॉल, प्रदर्शनी लगाई जायेगी। उपभोक्ता अधिकारों की संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु जागरूक उपभोक्ता/नागरिकगण को कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

Trending