झाबुआ

बढ़ते तापमान मे पक्षियों के लिए पानी के सकोरे निशुल्क वितरित कर रहै है संकल्प ग्रुप के सदस्य।

Published

on



प्रति वर्ष के अनुसार भीषण गर्मी मे जीव दया के भाव के साथ संकल्प ग्रुप इस वर्ष भी प्रतिदिन 20 से 25 सकोर  निशुल्क वितरित कर रहा है।  अभी तक लगभग 200सकोर वितरित कर दिये गए है।
लभाग 500 सकोरे संस्था की और से वितरित होंगे
आज इस मुहिम का चौथा दिन था अब तक राजवाड़ा परिसर , सिधेश्वर् कॉलोनी, लक्ष्मी नगर  और ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही मंदिरों मे निशुल्क वितरित कर जन् मानस को इस भीषण गर्मी मे पक्षियों के प्रति सह्रदयता रखने का संदेश दिया।
    *मिट्टी का बर्तन ही क्यों*
दाना पानी डालने हेतु ग्रुप की तरफ से मिट्टी के सकोरे देने का उद्धेश्य यही की प्यास बुझाने के लिए किसी धातु का  बर्तन तेज धूप मे गर्म हो जाता है जिससे नाजुक पक्षी घायल हो सकता है, जबकि मिट्टी का पात्र इतनी जल्दी गर्म नही होता। पानी भी ठंडा रहता है। पुराने समय मे लोग मीठीके बर्तनो का प्रयोग करते थे जो स्वस्थ रहने का एक तरीका होता था।
    संकल्प ग्रुप की मधु व्यास, ज्योति त्रिवेदी, देवकन्या सोनगरा, सलोनी सोनगरा, लीला त्रिवेदी, शारदा कुमावत, कृष्णा तिवारी, चंदा पँवार, श्यामल अरोड़ा, सुनीता अलावा,  निर्मला गोयल, शालिनी सोनी  मोना सोनी, सुनीता आचार्य, अनिता कटलाना, ओम श्री सेंगर, सोनू सोनी और संस्था की सभी सदस्य की उपस्थिति रही।अध्यक्ष भारती सोनी ने बताया की लगभग 500 पात्र वितरण का लक्ष्य है जो संकल्प ग्रुप की बहनो के सहयोग ही होगा।

Trending