झाबुआ

विश्व रेडक्रास दिवस 8 मई अंतर्गत साप्ताहिक शृंखला में नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Published

on


*
          झाबुआ, 10 मई 2025। राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में विश्व रेडक्रास दिवस 8 मई की साप्ताहिक शृंखला में नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत जन जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
          रैली का शुभारम्भ सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ एम एल मालवीय के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली राजवाड़ा से होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला अस्पताल पहुंची। नर्सिंग कॉलेज झाबुआ की छात्राओं ने नशा मुक्ति एवं नशे से हानि एवं मादक पदार्थों  के दुष्प्रभाव पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
          इस अवसर पर तम्बाकू निषेध कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ देवेंद्र भायल, डीपीएम श्री आर आर खन्ना, अस्पताल मैनेजर श्री अखलेश बघेल, एम एन्ड ई अधिकारी श्री प्रणय टेम्परे एवं नर्सिंग ट्युटर एवं छात्राएं, सामाजिक न्याय विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे।

Trending