झाबुआ

अभिषेक महा आरती के साथ नृसिंह प्रकट उत्सव संपन्न

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)-भक्त संत मलूकदास जी की ऐतिहासिक धरोहर सामाजिक धार्मिक सद्भावना के प्रतीक नृसिंह ऋषभदेव जी मंदिर मैं नृसिंह जयंती के अवसर पर भगवान नृसिंहजी का अभिषेक पंडित चेतन आचार्य के सानिध्य में राजेंद्र वैद्य के द्वारा सपत्नीक किया गया l इस अवसर पर भगवान नृसिंह माता लक्ष्मी ,देवी दुर्गा अन्य देव प्रतिमाओं का श्रृंगार किया जाकर महा आरती संपन्न की गई lइस अवसर पर नृसिंह भक्त मंडल के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण राठौर, तेजाजी मंडल न्यास के तेजमल राठौर, पूर्व पार्षद आनंद चौहान,पंकज चोरड़िया,भोला भंडारा परिवार के श्रीमंत अरोड़ा, अरोड़ा खत्री समाज के वरिष्ठ श्री रंग अरोड़ा, रामायण मंडल के किशोर आचार्य सामाजिक कार्यकर्ता भूषण भट्ट , हेमेंद्र उपाध्याय, अमृत लाल चौहान, सचिन सोनी, समर्थ गुरु प्रजापति ,महेश गिरी,प्रताप निमचिया, चिंटू दास बैरागी, मदनलाल चौहान ,मुकेश कारीगर, मुकेश कारीगर ,भेरूलाल वैद्य ,सु श्री टुन्ना भट्ट ,गौ रक्षा वाहिनी के राजू धानक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति सम्मिलित हुए ।

Trending