थांदला (वत्सल् आचार्य की रिपोर्ट)–थांदला (निप्र) पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की 300 वी जन्म जयंती को लेकर थांदला विधान सभा की वृहद बैठक आयोजित की गई जिसमें अहिल्याबाई होल्कर् की जन्म जयंती को विधानसभा मे वृहद स्तर पर मनाए जाने सम्बन्धी रूपरेखा तैयार कर मंडल बैठकों को चिन्हित किया गया। साथ हि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री दौलत भावसार, अजजा मोर्चा मप्र के प्रदेश अध्यक्ष श्री कलसिंह भाबर, कार्यक्रम के जिला संयोजक श्री सत्येंद्र यादव, कार्यक्रम के जिला सह संयोजक श्री संजय भाबर, नगर परिषद अध्यक्षा श्री मति लक्ष्मी सुनिल पणदा व सभी मण्डलो के अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित हुए।