झाबुआ

“हमें मैदान से हटना नहीं चाहिए” – श्री विजय कुमार सलाम

Published

on

झाबुआ —- अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ में दिनांक 3 जून 2025 (मंगलवार) को ग्रीष्मकालीन समर कैंप का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री विजय कुमार सलाम उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ मां सरस्वती को नमन करते हुए की गई। तत्पश्चात संगीत शिक्षक श्री आकाश बारेशा द्वारा भावपूर्ण सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. लोकेश दवे ने मुख्य अतिथि का तिलक कर एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया, वहीं प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये ने अतिथि को कपड़े का बैग भेंट स्वरूप प्रदान किया।

मुख्य अतिथि श्री सलाम ने समर कैंप के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा करते हुए बच्चों को खेलों के महत्व से अवगत कराया और प्रेरक शब्दों में कहा, “हमें मैदान से हटना नहीं चाहिए”। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर डॉ. लोकेश दवे एवं डॉ. रितेश लिमये ने भी बच्चों से समर कैंप की विभिन्न गतिविधियों में रुचि लेकर प्रतिभा निखारने का आह्वान किया।

3 जून से 13 जून 2025 तक आयोजित इस समर कैंप में नृत्य, संगीत, आत्मरक्षा, तीरंदाजी, हैंडबॉल जैसी विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में 50 विद्यार्थी इस कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Trending