झाबुआ

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को वर्ष 2025 पर्यावरण की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करना’ जिले में होगी विभिन्न गतिविधियां आयोजित

Published

on

धार, 4 जून 2025/ संयुक्त राष्ट्र के आव्हान पर प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाते हुए राजनैतिक चेतना जागृत करने और आम जनता को प्रेरित करना है। इस वर्ष पर्यावरण की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करना’ है।
मध्यप्रदेश में राज्य आनंद संस्थान (आनंद विभाग) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इसके महत्व एवं आवश्यकता हेतु अपने स्तर पर स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण हेतु जन जागरूकता फैलाई जाएगी। वास्तव में पर्यावरण प्रकृति का ही हिस्सा है। मानव जीवन प्रकृति के साथ अनुकूलता में ही संभव है। हम प्रकृति के पोषण, संरक्षण तथा आर्वतनशील पद्धति से अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करें तो सदियों तक प्रकृति हमें पोषित करती रहेगी। किन्तु जब अपने असीमित एवं अविचारित शारीरिक सुविधा के लालच में प्रकृति का अमर्यादित शोषण करने लगेगें तो अपने को विनाश की तरफ ही ले जाएगे।
प्रकृति के साथ सुसंगत, समरसता में जीना सीखना न केवल पर्यावरण की आवश्यता है वरन यह मनुष्य को आनंदित रहने के लिए भी एक महत्वपूर्ण सूत्र है। मानव अपनी आवश्यकता को पहचान कर प्रकृति से से उतना उतना है ही ले, तो निरंतर आनंद में में रह रह सकता है।
आइए इस दिवस पर हम संकल्प करें कि प्रकृति से जितना हम ले उसका कालान्तर में पूर्ति हो सकें इसके लिए भी स्वयं प्रयास करेगें। इस दिवस पर जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Trending