मेघनगर

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द मेघनगर मैं पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया

Published

on

दिनांक 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम, मेघनगर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद नायक, चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रीतम बघेल,  विकासखंड विस्तार प्रशिक्षक अभिषेक बिलवाल, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक अनिल बिलवाल, आरबीएसके काउन्सलर दीपिका मंडोरिया, दीपक परमार, दशरथराम सोनवानी, जयंतीलाल बसोड़ आदि के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर में पौधारोपण किया गया जिसमें अमलतास, आम, बिल्वपत्र आदि के पौधे लगाए गए, व पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई ।


> “हम स्वस्थ तभी रह सकते हैं जब हमारा पर्यावरण स्वस्थ हो। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, आइए हम सब मिलकर अस्पताल को और भी हरित और स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।

“डॉक्टर विनोद नायक

Trending