झाबुआ, 6 जून 2025। 3 एवं 4 जून 2025 की दरमियान रात में जिला झाबुआ तह मेघनगर के सजेली मालजी साथ रेल्वे फाटक के आगे थांदला रोड कंटेनर ट्रक एवं ईको के बीच हुई सड़क दुर्घटना में ईको वाहन सवार 9 व्यक्तियों की मृत्यु होने से और 2 व्यक्तियों के गंभीर रूप से घायल होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 9 व्यक्तियों की मृत्यु होने से उनके निकटतम वैध वारिसो को रूपये 2-2 लाख एवं 2 गंभीर घायलों को 50,000 प्रति व्यक्ति के माना से कुल राशि 19 लाख स्वीकृत कर दी गयी है।
साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्वेच्छानुदान मद वर्ष 2025-26 द्वारा घोषित ईको वाहन सवार 9 व्यक्तियों की मृत्यु होने से उनके निकटतम वैध वारिसो को रूपये 2-2 लाख एवं 2 गंभीर घायलों को 50,000 प्रति व्यक्ति के माना से कुल राशि 19 लाख स्वीकृत कर दी गयी है। उक्त राशि वैध वारिसों की जानकारी एकत्र कर ई-पेमेंट के माध्यम से शीघ्र ही अंतरित की जाएगी।