* झाबुआ, 6 जून 2025। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुसार संपूर्ण प्रदेश मंं जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जनभागीदारी से जल स्त्रोतों को सहेजने के प्रयासों को उत्सव का रूप देते हुए विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा के अवसर पर अष्ट भंजन हनुमान मंदिर बावड़ी थांदला में बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश शासन के जनभागीदारी से जल स्त्रोतों को सहेजने के उत्सव “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत जनभागीदारी से में म.प्र. जन अभियान परिषद् समुदाय के साथ मिलकर भागीरथी प्रयासों का साक्षी बन रहा है। परिषद् ने अपनी बहुआयामी गतिविधियों के केन्द्र में इस वर्ष बावड़ी के प्रति संवेदना और संरक्षण को रखा है। परिषद् ने प्रदेश की 100 से अधिक मृतप्राय और विलुप्त होती बावडियों को सफाई से जीवंत किया है। परिषद् कार्ययोजना में संवाद योजनान्तर्गत “बावड़ी उत्सव” के अन्तर्गत बावड़ी के आस-पास होने वाले इन लोक उत्सवों के माध्यम से लोक जीवन में पारंपरिक जल स्त्रोतों के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता रेखांकित हो। पर्व, त्यौहार और उत्सव हमारे सामूहिक उल्लास के प्रतीक हैं। यह उल्लास जल स्त्रोतों के संरक्षण में जनभागीदारी का मूल मंत्र बने। इस दृष्टि से बावड़ी उत्सव आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत थांदला मे 300 वर्ष पुरानी बावड़ी मे गंगा दशमी के अवसर पर बावड़ी उत्सव मनाया गया जिसमे कार्यक्रम की शुरुआत मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मा के नाम पर बावड़ी के समीप पौधरोपण किया गया तत्पश्चात बावड़ी उत्सव की शुरुआत की गयी जिसमे भजन कीर्तन और संगोष्टी का कार्यक्रम किया गया, इस कार्यक्रम मे म. प्र जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक अमित शाह व जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान के तत्वाधान मे यह उत्सव मनाया गया हलाकि बावड़ी 300 वर्ष पुरानी है किन्तु म. प्र जन अभियान परिषद की पहल से नगर मे पहली बार गंगा दशमी पर यह उत्सव बड़े उल्लास से मनाया गया। नगरवासियों द्वारा यह निर्णय लिया गया की हर वर्ष गंगा दशमी पर बावड़ी पूजन होगा और विलुप्त होती बावड़ी को संजो कर रखने का प्रयास सभी मिल कर करेंगे कार्यक्रम का आभार म. प्र जन अभियान परिषद ब्लाक समन्वयक श्रीमती वर्षा डोडीयार द्वारा किया गया कर्यक्रम मे नवअंकुर समितिया व उनके सदस्य और नगर विकास समिति के अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह राठौर व मेंटर उपस्थित रहे।