झाबुआ

यातायात विभाग द्वारा यातायात नियमों के पालन को लेकर समझाइश भी दी जा रही है और चालानी कारवाई भी की जा रही है 

Published

on

झाबुआ – पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार यातायात विभाग द्वारा आमजनों को यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार किया जा रहा है जागरूक । जहां विभाग द्वारा दो पहिया तीन पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन को लेकर समझाइश भी दी जा रही है और यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर और उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है ।

पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार यातायात विभाग के सूबेदार कमल मिंदल और लोकेंद्र खेड़े के नेतृत्व में यातायात नियमों को लेकर जनजागरूक किया जा रहा है व कारवाई भी की जा रही है विभाग द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को वाहन पर तीन सवारी नहीं बैठाने को लेकर समझाइश दी जा रही है तो हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की बात भी कही जा रही है । वही वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने की समझाइश भी दी । कई बार दो पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के उल्लघंन करने पर कारवाई न करने के बजाय, हेलमेट खरीदी को कहा और अपने जीवन की सुरक्षा की बात कही । विभाग की इस पहल पर दो पहिया वाहन चालकों ने हेलमेट भी खरीदे और इस कार्य प्रणाली की प्रशंसा भी की । वही तीन पहिया वाहन चालकों को आटो रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारी न‌ बैठाने की समझाइश दी, जिससे दुघर्टना की संभावना न हो । वही लोडीग रिक्शा चालक को भी क्षमता से अधिक सामग्री या ओवरलोड वाहन न चलाने की बात कही ।वही चार पहिया वाहन चालकों को तेज गति से वाहन न चलाने की बात भी कही गई और‌ सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर भी जागरूक भी किया । विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बेरिकेट्स पर भी जन-जागरूकता को लेकर फ्लेक्स भी लगाए । वही सभी वाहन चालकों को वाहन रजिस्ट्रेशन, बीमा , ड्राईविंग लाईसेंस आदि जरूरी दस्तावेज साथ में लेकर या मोबाइल में सेव करने की बात कही । यातायात विभाग द्वारा शहर के कलेक्टर कार्यालय के बाहर रोड , बस स्टैंड छतरी चौक , मिंडल पारा फाटक, राणापुर रोड आदि अनेक स्थानों पर समझाइश व चालानी कारवाई की जा रही है । वही शहर के राजगढ़ नाका क्षेत्र में वाहनों के कारण बार बार लग रहे जाम से भी निजात मिली । वही बस स्टैंड क्षेत्र में तितर-बितर वाहनों के कारण हो रही यातायात अव्यवस्था को भी सुधारा गया । यातायात विभाग द्वारा विगत माह मई से लेकर दस जून तक करीब 1192 चालान बनाकर करीब चार लाख ग्यारह हजार रुपए, चालानी राशि के रूप में प्राप्त हुए । इस प्रकार यातायात विभाग द्वारा समझाइश भी दी जा रही है और चालानी कारवाई भी की जा रही है । इस संपूर्ण कारवाई में सहायक उप निरीक्षक रामलाल सिंगर, प्रधान आरक्षक चालक जितेंद्र बघेल, आरक्षक सत्येंद्र चौहान, संजय भाबर आदि का भी सराहनीय सहयोग रहा। ।

चालानी कारवाई के बजाय हेलमेट खरीदा
https://pradeshikjansamachar.com/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250611-WA0546.mp4

Trending