DHAR

अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया*

Published

on



      धार, 11 जून 2025/  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में वृत्त बदनावर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।  जिसमें आबकारी उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया ने ग्राम खाकरोदा भेंशोला रोड पर एक कार में मदिरा होने की सूचना पर  वहां पहुंचे,  विधिवत्  तलाशी लेने पर गोवा की 18 पेटियों में कुल 900 पाव कुल जप्त मदिरा 162बल्क लीटर, जिसकी कुल कीमत लगभग 115200 रुपए आंकी गई, जबकि कार की कीमत 300000 रुपए  आंकी गई। उक्त अपराध के लिए आरोपी की तलाश की जा रही है तथा मप्र एक्साइज एक्ट 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1) एवं धारा 34(2) के  तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त कार्यवाही में व्रत बदनावर के आबकारी आरक्षक,श्री राम सिंह बामनिया,परमानंद चौधरी, राहुल बवेरिया का विशेष सहयोग रहा

Trending