व्यायामशाला के संस्थापक और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी स्व. सुशील जी बाजपेई के मार्गदर्शन में सिखाए गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीयों में से एक खिलाड़ी जिसने गोला फेंक, बॉडी बिल्डिंग ओर स्ट्रॉन्गमैन जैसे खेलों में राष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। जिनका नाम एक एथलीट खिलाड़ी के रूप धर्मेन्द्र सिंगाड़ है । इन्होंने अपने गांव में रहकर एक कोच के रूप में निःशुल्क वर्षभर निरंतर गांव के युवाओं को पुलिस बल, सशस्त्र बल, वन रक्षक, जेल प्रहरी , शारीरिक फिटनेस, ओर योगा पर विशेष बल देकर प्रशिक्षण दिया गया। ओर वैसा ही गांव के युवाओं ने परिणाम दिया।