झाबुआ

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई कॉलेज झाबुआ में कार्यशाला का आयोजन किया गया*

Published

on



*
          झाबुआ, 12 जून 2025। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई कॉलेज झाबुआ में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
         जिला श्रम पदाधिकारी श्री निलेश डामोर ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य अतिथि न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शिवकुमार डावर रहे। साथ ही कार्यशाला में बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री चंचल भंडारी, श्री सुरेन्द्र सिंह भूरिया, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण अधिकारी, जिला समन्वयक ममता यूनिसेफ, श्रम विभाग, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन, विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के जिला इंचार्ज एवं उदय सामाजिक संस्था के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
          कार्यशाला में बाल एवं कुमार श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 एवं संशोधन अधिनियम 2016 के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

Trending