DHAR

शशकासन के अभ्यास में शरीर की आकृति खरगोश जैसी बनती है

Published

on

अंतरराष्ट्रीय-योग-दिवस को 8 दिन शेष

धार, 13 जून 2025/ कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में 11वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को धार जिले में पर्यटन स्थल मांडू के जहाज महल के सामने प्रातः 6 बजे से आयोजित होगा। यह कार्यक्रम ‘एक  पृथ्वी  एक स्वास्थ्य के लिए’ थीम पर आधारित रहेगा। जिला आयुष आयुष अधिकारी डॉ रमेश चंद्र मुवेल के मार्गदर्शन में प्रतिदिन योग अभ्यास कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को शशकासन का अभ्यास कराया गया। जिसमें बताया गया कि शशक शब्द का अर्थ है खरगोश। चूकि इस आसन के अभ्यास में शरीर की आकृति खरगोश जैसी बनती है, इसलिए इसको शशकासन कहते हैं। इसके लाभ- यह आसन तनाव और चिंता कम करने में सहायक है, यह जननांगों में कसावट लाता है, कब्ज़ से मुक्ति दिलाता है, पीठ दर्द से राहत दिलाता है। इसमें ये सावधानी बरतना चाहिए, जिसमें अत्यधिक पीठ दर्द में इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए, घुटनों से सम्बंधित आष्टियों आर्थ राइटिस से पीड़ित व्यक्तियों को इससे परहेज करना चाहिए।

Trending