धार. 12 जून 2025/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिन्होंन कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित समूह 5 के अंतर्गत ए.एन.एम. (महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता) की सीधी भर्ती हेतु आयोजित संयुक्त परिक्षा उत्तीर्ण की है एवं उनका नाम मेरिट में है, वह नियुक्ति संबंधी निर्णय लिये जाने हेतु 23 जून तक प्रातः 11 बजे से कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धार में अपने समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होवें।