अलीराजपुर 13 जून 2025 । कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने बताया म.प्र शासन के निर्देशानुसार जिले में दिनांक 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा । यह कार्यक्रम मुख्यालय स्तर पर खेल परिसर में मे प्रातः 6 बजें आयोजित किया जाएगा । इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी को योग अभ्यास एवं नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा । इस आयोजन को सफल बनाने एवं व्यवस्थाओं के लिए पृथक से विभाग प्रमुख को दायित्व सौपे गए है। साथ आमजनों से अपील करते हुए कहा कि योग की शक्ति को जानें और अपनी क्षमता को बढाने के लिए इस कार्यक्रम में सहभागिता निश्चित करें ।