झाबुआ। जिला शिक्षा अधिकारी झाबुआ से प्राप्त जानकारी अनुसार म.प्र. मदरसा बोर्ड भोपाल द्वारा मदरसों की मान्यता नवीनीकरण की प्रक्रिया हेतु 30 जून 2025 तक ऑनलाईन आवेदन करने के निर्देश दिये गये हैं। वरिष्ठालय से प्राप्त निर्देशानुसार ऑनलाईन आवेदन की हार्डकॉपी आवश्यक सहपत्रों सहित एक प्रति म.प्र. मदरसा बोर्ड भोपाल एवं एक प्रति जिला शिक्षा अधिकारी जिला झाबुआ में जमा करवाया जाना अनिवार्य होगा। जिले में संचालित मदरसा संस्थाऐं उक्तानुसार कार्यवाही समय सीमा में पूर्ण किये जाने की अपील जिला शिक्षा अधिकारी झाबुआ द्वारा की गई।