RATLAM

जिले में 9 नए आधार केन्द्र खोले गए

Published

on

 

रतलाम 17 जून 2025/ कलेक्टर श्री राजेश बाथम के मार्गदर्शन में आमजन की आधार संबंधित समस्याओं के समाधान और अवश्यकताओं को देखते हुए जिले में 9 नए आधार केन्द्र खोले गए है। तहसील सैलाना में 4 आधार केन्द्र शासकीय आधार केन्द्र कार्यालय कृषि उपज मंडी सैलाना, शासकीय आधार केन्द्र कार्यालय तहसीलदार तहसील सैलाना, शासकीय आधार केन्द्र कार्यालय तहसीलदार तहसील सैलान एवं शासकीय आधार केन्द्र कार्यालय एमपीईबी ऑफिस सैलाना में खोले गए। तहसील बाजना में 3 आधार केन्द्र शासकीय आधार केन्द्र बीआरसी ऑफिस बाजना, शासकीय आधार केन्द्र कार्यालय जनपद बाजना एवं शासकीय आधार केन्द्र कार्यालय तहसीलदार तहसील बाजना में खोले गए। तहसील जावरा में 1 आधार केन्द्र शासकीय आधार केन्द्र कार्यालय जनपद जावरा में खोला गया। तहसील रावटी में 1 आधार केन्द्र शासकीय आधार कार्यालय तहसीलदार तहसील रावटी में खोले गए।

Trending