रतलाम 17जून 2025/ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिला रतलाम पाचों संगठनों द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य सबके लिए योग थीम पर जिला प्रशासन कलेक्टर राजेश बाथम के प्रयासों से गुलाब चक्कर प्रकृतिमय परिवेश में प्रातः 06 से 07:30 बजे तक निःशुल्क इंटिग्रेटेड योग शाला द्वारा भक्तिमय भजनों के साथ शारीरिक मानसिक बौद्धिक आत्मीय जीवन स्तर परिवर्तन साधकों में आ रहा नियमित योग प्राणायाम आसन स्वदेशी प्रकल्पों के साथ रोगानुसार योगाभ्यास उपचार थेरेपी दी जा रही।
अष्टांग योग कुंडलिनी जागरण से नई ऊर्जा का संचार जागृत हो उठता हैं समाज का हर संगठन वर्ग योग से निरोग महायज्ञ में आहुति देकर भारत को विश्व गुरु बनाने में सहयोगी बनें।
वात पित्त कफ के बिगड़ने से शरीर में विकृतियों का वास हो जाता है जिससे मुक्त होने का मार्ग प्राकृतिक वातावरण में योग आयुर्वेद दैनिक दिनचर्या शुद्ध आहार विहार निद्रा को अपनाने से रोगों से मुक्ति निश्चित हैं रोज सुबह हरित पत्तियों अंकुरित सुपाच्य भोजन काढे़ का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढाने में सहायक रहेगा। निरोग महायज्ञ में आहूति देकर भारत को विश्व गुरु बनाने में सहयोगी बनें।