अलीराजपुर 18 जून 2025 । कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने जिले में बिना सीजन के नकली व मिलावटी ताड़ी का अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा है मिलावटी ताड़ी पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठा रही है। मिलावटी ताड़ी के सेवन से होने वाली मृत्यु और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं को देखते हुए व नागरिक जीवन की सुरक्षा के लिए समस्त अनुविभागीय अधिकारी व आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में नकली पेय पदार्थ ताड़ी का विक्रय करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें । इन निर्देशों के पालन मे आबकारी विभाग द्वारा 6 प्रकरण बनाकर कुल 254 लीटर ताड़ी अवैध रूप से जब्त की गई। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। ताकि जिले में मिलावटी ताड़ी के अवैध रूप से विक्रय पर रोकथाम किया जा सकें।