DHAR

*आयुष विभाग द्वारा पवनमुक्तासन कराया गया

Published

on

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 3 दिन शेष’*

*

     *धार, 18 जून 2025/* कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में 11वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को धार जिले में पर्यटन स्थल मांडू के जहाज महल के सामने प्रातः 6 बजे से आयोजित होगा। यह कार्यक्रम ‘एक  पृथ्वी  एक स्वास्थ्य के लिए’ थीम पर आधारित रहेगा। जिला आयुष आयुष अधिकारी डॉ रमेश चंद्र मुवेल के मार्गदर्शन में प्रतिदिन योग अभ्यास कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में आयुष विभाग द्वारा बुधवार को पवनमुक्तासन कराया गया। साथ ही इस आसान के बारे में बताते हुए कहा कि  पवन शब्द का अर्थ हैं वायु और मुक्त शब्द का अर्थ हैं  छोड़ना, यह आसन उदर एव आँतो से वायु या वात बाहर निकालने में उपयोगी हैं । इस आसान से निम्न लाभ होते है जैसे -. यह आसन कब्ज़ियत दूर करता हैं, उदर के फैलाव को कम करता हैं, ⁠पाचन क्रिया को दुरुस्त करता हैं और ⁠यह पीठ की मांसपेशियों और मेरु के स्नायुओ को सुगठित बनाता हे। उदर संबंधी व्याधि, हर्निया साइटिका या तीव्र पीठ दर्द तथा गर्भावस्था के समय इस अभ्यास को ना करें।

Trending