RATLAM

धरती आबा अभियान अंतर्गत आज 20 ग्राम पचायतों में शिविर आयोजित

Published

on

रतलाम 18 जून 2025/ भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री राजेश बाथम के मार्गदर्शन में जिले में धरती आबा अभियान जागरूकता और लाभ संतुष्टि शिविर 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह ने बताया कि आज 18 जून को जिले के 04 विकासखण्ड रतलाम ग्रामीण , बाजना, सैलाना एवं पिपलोदा में कुल 20 ग्राम पचायतों में शिविरो का आयोजन कर योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। आज दिनांक तक कुल 85 ग्रामों हेतु ग्रांम पंचायत पर शिविर का आयोजन किया जा चुका है। कल 19 जून को विकासखण्ड रतलाम की ग्राम पंचायत छायन एवं अम्बोदिया  विकासखण्ड बाजना की ग्राम पंचायत चन्द्रगढ झोली, रायपाडा, कैलकच्छ, मानपुरा, एवं झरनिया, विकासखण्ड सैलाना पाटडी, चंदेरा, एवं बेडदा एंव आम्बापाडा एवं पिपलोदा की ग्राम पंचायत उम्मेदपुरा में शिविर आयोजित किया जाऐगें ।

Trending