RATLAM

धरती आबा अभियान अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को निरंतर लाभांवित किया जा रहा

Published

on

 

रतलाम 19 जून 2025/सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री राजेश बाथम के मार्गदर्शन में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत धरती आबा अभियान जागरूकता और लाभ संतुष्टि शिविर 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक चलाया जा रहा है। आज 19 जून को ग्राम पंचायत स्तर पर कुल 19 ग्रामों में शिविर आयोजित किए गए है। कल 20 जून को विकासखण्ड रतलाम की ग्राम पंचायत लालगुवाडी, बदनारा, रत्तागढखेडा, विकासखण्ड बाजना की ग्राम पंचायत संदला, बिंटी चिकनी, राजापुरा, एवं छावनी झोडिया, विकासखण्ड सैलाना बल्लीखेडा, लूणी, एवं इन्द्रावलखुर्द एवं पिपलोदा की ग्राम पंचायत उम्मेदपुरा में शिविरों की आयोजन होगा ।

Trending