ओमी गादिया @ झाबुआ झाबुआ – बढ़ती आबादी बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण शहर की यातायात व्यवस्था दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है, प्रमुख चौराहों पर वाहनों का आगमन बढ़ता जा रहा है । तीन पहिया व चार पहिया वाहनों के बाजारों में आसानी से प्रवेश से शहर के कई जगह पर जाम की स्थिति बनती जा रही है । शहर का आजाद चौक तो मानो चार पहिया वाहनों का पार्किंग स्थल बन गया हो । यह यातायात विभाग के साथ आमजनों को भी जागरूक होना पड़ेगा, तभी स्थिति में सुधार हो सकता है ।
करीब 40000 आबादी वाले इस नगर में दो-तीन व चार पहिया वाहनो के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले वाहनो के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। झाबुआ में कई जगह ऐसे हैं जहां व्यवस्था हमेशा बिगड़ी हुई नजर आती है, सिर्फ ट्रैफिक बोर्ड एकमात्र लिख देने से व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कई बार ट्रैफिक पुलिस भी चौराहों पर नजर आती है तथा पुलिस द्वारा यातायात नियमों को लेकर लगातार समझाइश भी दी जा रही है लेकिन कुछ लोग समझने को तैयार नहीं है और इसी कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है । यदि आजाद चौक की बात करें , तो यातायात विभाग द्वारा कई बार आमजनों से अपने वाहन इस क्षेत्र में पार्किंग नहीं करने की समझाइश दी । लेकिन कुछ लोग दो चार दिन बाद, फिर वही हालत । हां यह जरूर है कि शहर में तीन व चार पहिया वाहनों के प्रवेश को लेकर सख्ती से कार्य किया जाना चाहिए । इसके अलावा शहर में कम से कम चार पहिया वाहनो का प्रवेश सुबह 10 :00 से शाम 8:00 तक सख्ती से रोक लगनी चाहिए । आवश्यकता अनुसार एकांकी रोड निश्चित किया जाना चाहिए ।
कुछ पॉइंट ऐसे हैं जहां प्रतिदिन व्यवस्था बिगड़ी हुई नजर आती है
कालिका माता मंदिर रोड पर दिनभर थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों के कारण जाम लगा रहता है।
नेहरू मार्ग में दो बैंक होने से व उनके ग्राहकों की गाड़ियां अव्यवस्थित रूप से रोड पर खड़ी रहने के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ती रहती है।3
आजाद चौक से बस स्टैंड तक सकरा रोड , तीन पहिया व चार पहिया वाहनों का आवागमन से यातायात बाधित हो रहा है।
आजाद चौक को चार पहिया वाहनों के पार्किंग से मुक्त किया जाए ।
. तीन इमली तिराहे से चार पहिया वाहनो के शहर की ओर प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए ।