झाबुआ

जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर कार्यवाही करते हुए ग्राम खेड़ा में भूमि पर कब्जा देकर समस्या का निराकरण किया गया

Published

on



*

         झाबुआ, 25 जून 2025। जनसुनवाई में निवासी ग्राम खेड़ा तहसील रामा के अमरसिंह पिता नाथू अमलियार द्वारा कलेक्टर नेहा मीना के समक्ष उपस्थित होकर आवेदक की जमीन पर अन्य व्यक्तियों द्वारा बुआई करने की  समस्या सम्बन्धी आवेदन दिया गया।
          आवेदक श्री अमर सिंह पिता श्री नाथु अमलियार निवासी खेड़ा तहसील रामा द्वारा बताया गया आवेदक की खाते की जमीन जिसका खाता नं 784/2 रकबा 1.60 हे. ग्राम खेड़ा में है जो कि आवेदक की पैतृक जमीन है परंतु आवेदक की जमीन ग्राम खेड़ा के अन्य व्यक्तियों द्वारा जबरन कब्जा कर बुआई कर दी गई।
          कलेक्टर नेहा मीना के संज्ञान में आने पर तत्काल तहसीलदार रामा को जांच कर भूमि पर कब्जा दिलाए जाने निर्देश दिए। तहसीलदार रामा श्री टी एस विस्के ने टीम सहित ग्राम खेड़ा में मौके पर पहुंचकर भूमि का कब्जा देकर समस्या का निराकरण किया गया।

Trending