झाबुआ – शहर में युवा व्यापारी एसोसिएशन का गठन एक महत्वपूर्ण पहल हो सकती है जो समाज में व्यापारिक सोच, नेटवर्किंग, और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देती है । इसका मुख्य उद्देश्य है युवा व्यापारियों को एक साझा मंच देना , व्यापारिक जानकारी और संसाधनों का आदान-प्रदान , व्यवसाय में तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देना, सामाजिक कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करना, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना और नई नौकरियाँ उत्पन्न करना। वर्तमान में कमेटी मेंबर के माध्यम से एसोसिएशन कार्य कर रहा है । इस संगठन में सदस्यता हेतु आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है तथा रजिस्ट्रेशन ₹200 वार्षिक रखा गया है । इस एसोसिएशन का सदस्य बनने के लिए फार्म इन फर्मो पर जमा कर सकते है :- फ्रेंड्स मोबाइल गैलरी, शब्बीर एंड ब्रदर्स व चारभुजानाथ टेंडर्स झाबुआ ।
एसोसिएशन के प्रमुख बिंदु
1.सदस्यों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण ।
2.जीएसटी की ट्रेनिंग कार्यशाला या सेमिनार का आयोजन ।
3. नगर पालिका, उद्योग विभाग , हेल्थ इंश्योरेंस के संपूर्ण जानकारी को लेकर कार्यशाला या सेमिनार का आयोजन ।
4.नगर में बाहरी व्यापारियों द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन के सीजनल व्यवसाय कर नगरीय व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने को लेकर समस्या का समाधान व हल निकालना ।
5.व्यापार में वृद्धि कैसे करें तथा व्यापार की समस्याओं का समाधान करना , ई-कॉमर्स के तहत अपना व्यापार कैसे करें, को लेकर सेमिनार का आयोजन
6.साल भर में एक बार सभी सदस्यों का मिलन समारोह का आयोजन ।
खुल्ले पैसे की समस्या का समाधान
नगर में लंबे समय से व्यापारीयो को 10 , 20, और 50 के नोटों की समस्या आ रही थी । व्यापारीयों द्वारा कई माध्यमों से बैंक प्रबंधन और अन्य स्त्रोत से भी संपर्क करते रहे , लेकिन समस्या का हल नहीं निकला । युवा व्यापारी एसोसिएशन के सदस्यों ने इस समस्या का हल निकालते हुए 10, 20, 50, के नोट व्यापारीयो को वितरित किए । साथ ही एक व्यापारी को तीन हजार तक के नोट दिए जा रहे हैं ।