राणापुर। गुरुवार रात्रि को मोहर्रम का चांद दिखाई देते ही मुस्लिम समाज के नए साल हिजरी सन् 1447 का आगाज़ हो गया। इस मौके पर परंपरागत रूप से चौकी का जुलूस निकाला गया। हल्की-हल्की बारिश की फुहारों के बीच गढ़ी चौराहे से शुरू हुआ यह जुलूस “या हुसैन, या हुसैन” के नारों के बीच राणासागर स्थित एकता घाट तक पहुंचा। यहां समाजजनो ने चौकी धोने की रस्म अदा की और फातिहा पढ़कर दुआ की।