मेरा थाना मेरा वन अभियान अंतर्गत पौधारोपण करके हरियाली महोत्सव मनाया गया”
वत्सल आचार्य की रिपोर्ट —
थांदला – पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के नेतृत्व में झाबुआ पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे नवाचार जिले की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, इसी तारतम्य में पुलिस थाना द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मेरा थाना मेरा वन” अभियान के अंतर्गत थांदला थाना प्रभारी अशोक कनेश के मार्गदर्शन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, विशेष अतिथि जिला योजना समिति सदस्य व पार्षद भूमिका आशीष सोनी, युवा नेता संजय भाबर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तरुण जैन, सीएमओ कमलेश जायसवाल तथा पार्षद धापूबाई वसुनिया उपस्थित थे।
सर्वप्रथम मंचासीन अतिथिगणों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तत्पश्चात मंचासीन अतिथिगणों का पुलिस स्टाफ द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात अतिथियों द्वारा आगंतुक महानुभावो को संबोधित किया गया।
युवा नेतृव संजय भाबर ने अपने उद्बोधन मे कहा कि पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है वही हमारे राज्य के मुखिया माननीय मोहन यादव जी का लक्ष्य करोड़ो पौधे लगाना है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक चेतना बढ़े। मध्य प्रदेश पुलिस के पौधरोपण के प्रयास पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। यह देखकर खुशी होती है कि पुलिसकर्मी और उनके परिवार वृक्षारोपण को अपनी साझा जिम्मेदारी के रूप में अपना रहे हैं।
“पुलिस थाना” द्वारा थाना परिसर में 15 प्रकार के 100 से अधिक पौधे लगाये गये, जिसमें प्रमुख रूप से आंवला, कणज, तुलसी, बिलपत्र, टिमरू, गूलर, नींबू, जामुन, सीताफल, जामफल, सागवान, पीपल, शेशम, आम तथा गुलाब के वृक्षों का रोपण किया गया,
कार्यक्रम का संचालन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नितिन डामर ने किया तथा आभार सब इंस्पेक्टर गुलाबसिंह वर्मा ने माना।
इस अवसर पर थांदला एस डी एम श्री तरुण जैन, थाना प्रभारी, नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा , पार्षद श्री मति भूमिका सोनी जी, श्री मति धापू वसुनिया जी,भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमेश भुरिया, महामंत्री राजेश चरपोटा, पांगला चारेल, नितेश कटारा, सुनील प्रजापत, संतोष जी डामोर, श्री नितिन जी डामोर साहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, मीडियाकर्मी, गणमान्य नागरिक, नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, पर्यावरण प्रेमी तथा समस्त पुलिस स्टाफ सम्मिलित हुआ l